जयपुर के रेस्टोरेंट ने लुंगी और चप्‍पल पहनकर अंदर जाने से रोका, शख्‍स ने वीड‍ियो कर द‍िया वायरल 

वीड‍ियो वायरल होने के बाद NDTV की टीम रेस्‍टोरेंट पहुंची तो सच सामने आया. उन्होंने वीड‍ियो बनाने वाले शख्‍स की सच्‍चाई बताई.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लुंगी और स्लीपर में पहुंचे शख्स को अंदर जाने से रोक तो वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. (वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट)

Rajasthan News: जयपुर के एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ज‍िसमें एक शख्‍स दावा कर रहा है क‍ि लुंगी और स्‍लीपर पहनकर जाने पर उसे रेस्‍टोरेंट ने अंदर जाने से रोक दिया गया. वह जयपुर के जेएलएन मार्ग पर स्‍थित रेस्टोरेंट 1932-ट्रेवी का नाम ले रहा है. वीडियो बनाने वाले का नाम आचार्य सतीश गुप्ता बताया जा रहा है. वह अपने आपको भरतपुर का रहने वाला बता रहा है. 

वह रेस्टोरेंट पहुंचा तो होटल स्टाफ ने लुंगी और स्लीपर में होने के कारण अंदर जाने से रोक दिया. कपड़ों में पहले लुंगी पर ऐतराज जताते हुए ट्राउजर की बात कही गई, फिर जब रेस्टोरेंट के गेस्ट ने लुंगी का मुद्दा उठाया तो स्टाफ ओपन स्लीपर की बात पर आ गया. 

स्टाफ को धमकी देने का आरोप 

एनडीटीवी की टीम ट्रेवी रेस्टोरेंट पहुंची तो रेस्‍टोरेंट स्टाफ ने कहा कि रेस्टोरेंट ओपेन है, लेकिन अभी कोई भी मैनेजर या जिम्मेदार व्यक्ति यहां नहीं है. रेस्टोरेंट के मालिक भी नहीं थे, लेकिन फ्लोर मैनेजर विवेक ने बताया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, उससे पहले वीडियो बनाने वाले गेस्ट ने होटल के स्टाफ और ऑनर को धमकाया भी है. 

स्टाफ ने मोती डूंगरी थाने में रविवार को एक FIR भी वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराई है. लेकिन पुलिस इस तरह की किसी FIR से भी इनकार कर रही है. 

Advertisement

एसीपी से मौखिक शिकायत की 

इस बारे में होटल स्टाफ से वापस पूछा गया कि FIR कब हुई तो उन्होंने अपने फूड एंड ब्रेवरेजेस मैनेजर की एसीपी से हुई बातचीत का हवाला दिया. स्टाफ का कहना है कि एफ & बी मैनेजर ने एसीपी नारायण से मौखिक शिकायत की है. बहरहाल रेस्टोरेंट स्टाफ एथनिक और किसी देश की राष्ट्रीय पोशाक को अलाउ करने की बात तो कह रहा है. 

ओपन स्लीपर पर पाबंदी  

लुंगी पर भी ऐतराज नहीं जता रहा, लेकिन ओपन स्लीपर पर इस रेस्टोरेंट में पाबंदी बताई जा रही है. यानी अगर दक्षिण भारत के मेहमान अगर यहां आते हैं, तो वे अपनी परम्परागत लुंगी में तो आ सकते हैं,  लेकिन इसके साथ वे चप्पल या सैंडल नहीं पहन सकते हैं, और अगर ओपन स्लीपर पहने तो इस रेस्टोरेंट में उन पर भी पाबन्दी रहेगी.  

Advertisement

पॉलिसी के अनुसार देते हैं अनुमति 

एफ एण्ड बी मैनेजर रोचक खण्डेलवाल ने फोन पर बातचीत में NDTV से कहा,  "हम इसमें कुछ नहीं करना चाहते थे. हमारे साथी डायरेक्टर नमोकार जैन ने एसीपी नारायण बाजिया को पूरा मामला बता दिया था. रेस्टोरेंट की पॉलिसी है, उसके मुताबिक ही हम किसी को अनुमति कर सकते हैं."

स्लीपर में आने वालों को अलग स्पेस देते हैं  

खण्डेलवाल ने कहा, "हमारे यहां कई बार कुछ गेस्ट ऐसे भी आ जाते हैं, जो ओपन स्लीपर में होते हैं, लेकिन उनका व्यवहार अच्छा होता है, वे सही तरीके से बात करते हैं तो हम उन्हें रेस्टोरेंट में ही उनके कम्फर्ट जोन का एक अलग स्पेस दे देते हैं. जो गेस्ट आए थे वे शायद वीडियो बनाने के मकसद से ही आए थे." उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने वाले सतीश गुप्ता ने मौके से ही कुछ ऑफिसर्स को कथित रूप से फोन भी किया, और डायरेक्टर्स को देख लेने की बात भी कही. 

यह भी पढ़ें: मैं तो डॉक्टर समझ रहा था... ईसा मसीह बनने चले ट्रंप की हो गई फजीहत, AI फोटो डिलीट कर दिया अजीब लॉजिक 

Featured Video Of The Day
होर्मुज को लेकर अब अमेरिका से भिड़ा सऊदी अरब? दोस्ती में पड़ी दरार!