“आंखों के सामने सब हुआ, फिर भी उसने बचाया नहीं”, जज की मौत पर पिता का सनसनीखेज बयान

Delhi Judge Suicide Case: दिल्ली में अलवर निवासी जज अमन शर्मा की आत्महत्या के बाद पिता ने बहू पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को भी बेटे-बहू के झगड़े की जानकारी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जज के पिता प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि मर्डर है.

दिल्ली में जज अमन शर्मा के सुसाइड केस में पिता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कुमार शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने इसे हत्या करार देते हुए जज की पत्नी स्वाति को जिम्मेदार बताया है. प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के समय वे घर पर ही मौजूद थे. उस रात घर में अमन, उनकी पत्नी स्वाति, पत्नी की बहन और चाचा भी मौजूद थे. पति-पत्नी के बीच कमरे में विवाद हो रहा था, जबकि अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे. मृतक के पिता ने कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि आखिर न्याय की कुर्सी पर बैठने वाला अधिकारी इतना बड़ा कदम उठा सकता है. क्या न्याय की कुर्सी पर बैठने वाली उसकी पत्नी भी इतनी क्रूर हो सकती है? उन्होंने यहां तक कहा कि शायद स्वाति को इस बात का अंदेशा था कि अमन ये कदम उठाएगा. क्योंकि कई बार अमन इस झगड़े के चलते मरने की बात कहता था.

घर में शोर हुआ, पड़ोसी ने दरवाजा तोड़ा 

झगड़े के दौरान अमन अपने कमरे से अटैच बाथरूम में चले गए और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया. कुछ समय तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर होती चली गई. अमन की पत्नी स्वाति बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल गईं और परिजनों को मैसेज कर वहां से चली गईं. जब घर में शोर हुआ और पड़ोसी पहुंचे, तब दरवाजा तोड़कर देखा गया कि अमन शर्मा फांसी के फंदे पर लटके हुए थे. यह दृश्य पूरे परिवार के लिए गहरा सदमा लेकर आया. जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त अमन, अमन की पत्नी ,पत्नी की बहन और चाचा और अमन के पापा उस घर में मौजूद थे. पति और पत्नी के अलावा अन्य सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे.

जज की बहन को सब पता था...

उन्होंने बताया कि मेरी पुत्री जो दिल्ली में ही रहती है, उसे बेटे के झगड़े का पता था. लेकिन अमन ने उसे अपनी कसम देकर किसी भी बताने से मना किया था. अमन की बहन ने यह बात किसी को नहीं बताई. प्रेमकुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि अमन इतना बड़ा कदम उठाएगा. बेडरूम से काफी तेज आवाज आ रही थी. बेडरूम में अटैच बाथरूम बना हुआ है. झगड़े के दौरान ही अमन उसकी पत्नी की चुन्नी लेकर गया और बाथरूम को भीतर से लॉक कर लिया. जब वह भीतर से कोई आवाज नहीं आई तो स्वाति अचानक अपने दोनों बच्चों को लेकर कमरे से बाहर निकली. 

अचानक घर से भाग निकली पत्नी और अन्य सदस्य

फिर मकान से बाहर निकली और उन्होंने अपनी बहन और चाचा को मैसेज करके बाहर आने को कहा. वहां से कार में बैठकर फरार हो गई. घर से फरार होने की पता ही अमन के पिता एडवोकेट प्रेम कुमार को चली. वह चिल्लाते रहे और पूछते रहे कि अमन कहां है, लेकिन स्वाति ने कुछ नहीं बताया और चली गई. 

Advertisement

प्रेम कुमार ने बताया कि इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीछे से जाकर उसका दरवाजा तोड़ा. जब देखा तो अंदर अमन फांसी के फंदे पर झूल रहा था. वहीं, उन्होंने पुलिस पर भरोसा जाहिर करते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज करवाया है, पुलिस पूरा सहयोग कर रही है. 

यह भी पढ़ेंः बीच समंदर क्रूज पर कैसे फैला मौत का 'हंता वायरस'? 3 की मौत, अब 150 लोगों को जमीन पर उतरने नहीं दे रही सरकार
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
BJP victory West Bengal: बंगाल में बदल गया इतिहास, अपने गढ़ में भी हार गईं ममता बनर्जी