राजस्‍थान के जिस स्कूल में CJP के जाने पर हुआ था हंगामा, वहां चलने लगा बुलडोजर 

सीएम भजनलाल शर्मा के न‍िर्देश के बाद स्‍कूल के मरम्‍मत का काम शुरू हो गया. जर्जर कमरों को बुलडोजर से ग‍िराया जा रहा है. अब यह नए भवन बनेंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्कूल के जर्जर बिल्डिंग को बुलडोजर से गिराया जा रहा है.
NDTV Reporter

जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में रामपुरा कंवरपुरा गांव के प्राथमिक स्कूल का काम शुरू हो चुका है. यह वही स्कूल है, जहां 21 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक आशुतोष रांका के जाने पर विवाद हुआ था. दरअसल, आशुतोष कॉकरोच जनता पार्टी के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत यहां गए थे. इस दौरान ग्रामीणों ने उनका विरोध किया. 

ग्रामीणों ने किया था पथराव  

ग्रामीणों का कहना था कि हमारे गांव का स्कूल हम बनवा लेंगे. इस दौरान सीजेपी की टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था. दोनों तरफ से FIR करवाई गई थी. हालांकि, विधायक कैलाश वर्मा ने बताया कि स्कूल के लिए 13 अगस्त को डीएमएफटी फंड से 12 लाख रुपए और विधायक कोष से 6 लाख रुपए स्वीकृत करवाए गए थे. हंगामे के बाद मुख्यमंत्री ने 1 सितंबर से स्कूल का काम शुरू करवाने की घोषणा की थी. कल स्कूल में सफाई शुरू करवाई गई. आज स्कूल की बिल्डिंग तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है. 

राजस्थान हाईकोर्ट ने लिया था संज्ञान 

राजस्थान हाईकोर्ट ने पिछले साल झालावाड़ के पीपलोदी में स्कूल में हुए हादसे के बाद प्रदेश में स्कूलों के जर्जर हालात को लेकर स्वप्रेरित संज्ञान भी लिया था. सरकार ने हाइकोर्ट में 12 हजार 500 करोड़ रुपए से 5 साल का एक्शन प्लान दिया था. इन हंगामों के बाद सरकार ने इस प्लान को 3 साल में साकार करने की योजना बनाई है. 

रांका ने सरकार को धन्यवाद दिया 

स्कूल बनने की घोषणा के बाद सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार का धन्यवाद देते हुए वीडियो जारी कर कहा था कि हमारा उद्देश्य यही था कि स्कूल बने. सरकार ये काम पहले ही कर देती. भाजपा विधायक ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही फंड पास करवा दिया था. सरकार स्कूलों को लेकर संवेदनशील है. 

Advertisement

हालांकि आरोप प्रत्यारोप, हंगामे और श्रेय लेने की इन सभी तस्वीरों के बीच सबसे अच्छी तस्वीर स्कूल के नए भवन के निर्माण की तस्वीर है. स्कूल भवन बनना शुरू हो चुका है. इस स्कूल में 12 लाख रुपए से दो भवन बनाए जाएंगे. साथ ही 6 लाख रुपए से अन्य निर्माण कार्य भी करवाए जाने की योजना है. 

दो कमरे बनाए जाएंगे 

आज सुबह से ही ग्रामीण स्कूल से सामान खाली करवाने और अन्य कार्यों में जुट गए. सभी का कहना है कि अपनी देखरेख में स्कूल का निर्माण करवाएंगे. स्कूल की मैडम आशा भी स्कूल बनने का काम देख खुश है. उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से काम आखिरकार हो रहा है. दो कमरे बनवाए जाएंगे. टॉयलेट और ऑफिस भी बनवाया जाना चाहिए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: तेज बार‍िश से नाले में 2 KM तक बह गई क्रेटा कार, मेड‍िकल की छात्रा सह‍ित दो स्टूडेंट की मौत

Featured Video Of The Day
नेपाल में 'मौत के सैलाब' के बाद कैसे आई तबाही, ये है असली वजह!

Topics mentioned in this article
Rajasthan News
School Building
Rajasthan School
Jaipur Government