दुबई में फंसे संत अमृत राज महाराज के साथ 120 श्रद्धालु लौटे जोधपुर, बताया- होटल मालिक कर रहे थे शोषण

सूरसागर के बड़े रामद्वारा के संत अमृत राम महाराज के साथ दुबई में कथा सुनने गए 120 श्रद्धालु गुरुवार को अलग-अलग फ्लाइटों से जोधपुर पहुंचे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुबई में फंसे लोग लौटे जोधपुर
Rajasthan:

ईरान-इजरायल के बीच एकाएक युद्ध होने से कई जगहों पर एयर स्पेस बंद कर दिया गया. वहीं दुबई में कथित रूप से हमले के बाद वहां से फ्लाइटों की उड़ान बंद हो गई. ऐसे में काफी संख्या में अलग-अलग देशों के लोग वहां फंस गए. भारत के भी सैकड़ों यात्री वहां फंसे हुए थे. जबकि राजस्थान से भी काफी संख्या में यात्री दुबई एयर पोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से फंस गए. हाल ही में खबर सामने आई थी कि सूरसागर के बड़े रामद्वारा के संत अमृत राम महाराज के साथ दुबई में कथा सुनने गए 120 श्रद्धालु भी दुबई में फंसे हुए थे, जिसके बाद लगातार वह सरकार से वतन वापसी की गुहार लगा रहे थे. हालांकि 5 मार्च को संत अमृत राम महाराज समेत 120 श्रद्धालुओं की वतन वापसी हो गई.

बताया जा रहा है कि सूरसागर के बड़े रामद्वारा के संत अमृत राम महाराज के साथ दुबई में कथा सुनने गए 120 श्रद्धालु गुरुवार को अलग-अलग फ्लाइटों से जोधपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर परिजनों ने मालाओं से स्वागत किया और खुशी का इजहार किया. लेकिन लौटने की उनकी खुशी के बीच होटल मालिकों के शोषण और सरकार की लापरवाही पर गुस्सा साफ झलक रहा था. 

28 फरवरी को ही थी भारत वापसी

बताया जा रहा है कि 24-27 फरवरी तक चलने वाली कथा के बाद श्रद्धालु 28 फरवरी को ही भारत लौटने वाले थे. लेकिन अचानक इजरायल और ईरान के बीच भड़के युद्ध के कारण दुबई एयरपोर्ट बंद हो गया. जिसके बाद वहां फंसे श्रद्धालुओं को होटलों में रुकना पड़ा, जहां उनका बुरा हाल हुआ. एक श्रद्धालु ने बताया, होटल वालों ने किराया दोगुना-तिगुना कर दिया. बस में रोककर पहले पूरा पैसा वसूला, फिर रूम दिया. बस खुशी यही है कि वतन लौट आए

निजी कंपनी की फ्लाइट से लौटे भारत

बताया जा रहा है कि धार्मिक यात्रा पर गए हुए श्रद्धालु पिछले 6 दिनों से दुबई में फंसे हुए थे. लेकिन आखिर गुरुवार को सभी लोग सकुशल भारत लौट आए सभी यात्री अलग-अलग साधनों से जोधपुर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, निजी कंपनी की फ्लाइट से कुछ श्रद्धालु अहमदाबाद और कोच्चि एयरपोर्ट पर उतरे. जहां से वह फिर जोधपुर के लिए रवाना हुए.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, स्टेशन पर इंतजार करते रहे पति

Featured Video Of The Day
8th Pay Commission: मई 2027 में मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन? सरकार ने साफ-साफ बता दिया! Top News