पंजाब के गुरदासपुर में सीमा चौकी पर मृत मिले दो पुलिसकर्मी, मामले की जांच जारी

गुरदासपुर थाना प्रभारी बनारसी दास ने फोन पर बताया कि कुमार होम गार्ड कर्मी, जबकि गुरनाम सहायक उपनिरीक्षक थे. उन्होंने बताया कि दोनों के शव उस कमरे के अंदर मिले, जो एक चौकी के रूप में काम करता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब के गुरदासपुर जिले के अडियां में सीमा चौकी पर तैनात दो पुलिस कर्मी गोली लगने से मृत पाए गए हैं
  • मृतकों की पहचान होम गार्ड अशोक कुमार और सहायक उपनिरीक्षक गुरनाम सिंह के रूप में हुई है
  • घटना भारत-पाकिस्तान सीमा से लगभग दो किलोमीटर दूर हुई है और जांच जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के दो कर्मी रविवार को एक पुलिस चौकी के अंदर मृत पाए गए. पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे. पुलिस के मुताबिक, मृत पाए गए पुलिसकर्मियों की पहचान गुरनाम सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो पंजाब के गुरदासपुर जिले के अडियां में एक सीमा चौकी पर तैनात थे.

पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया

गुरदासपुर थाना प्रभारी बनारसी दास ने फोन पर बताया कि कुमार होम गार्ड कर्मी, जबकि गुरनाम सहायक उपनिरीक्षक थे. उन्होंने बताया कि दोनों के शव उस कमरे के अंदर मिले, जो एक चौकी के रूप में काम करता है. गुरदासपुर जिले के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की ओर से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ करीबी समन्वय में संचालित ये चौकियां रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में काम करती हैं और जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वह भारत-पाकिस्तान सीमा से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित है.

ये भी पढ़ें : प्रवासियों पर हमलों के बीच BJP हुई एक्टिव, लुधियाना में हरियाणा के CM नायब सैनी करेंगे बड़ी रैली

कांग्रेस नेता ने की ये मांग

गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आदित्य ने कहा, ‘‘सुबह हमें सूचना मिली कि हमारे दो कर्मी गोली लगने से घायल हो गए हैं.'' उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी एवं फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं. इस बीच, कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राज्य और केंद्र, दोनों से मामले की जांच करने का अनुरोध किया.

Advertisement

कांग्रेस नेता ने एक्स पर क्या लिखा

वडिंग ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह बेहद चिंताजनक है कि गुरदासपुर जिले के अडियां गांव में एक चौकी के पास हमारे दो पुलिसकर्मियों को गोली मार दी गई. हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.'' उन्होंने केंद्र और राज्य से मामले की जांच करने, दोषियों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने का आग्रह किया. वडिंग ने कहा, ‘‘हम अपने लोगों, राज्य और देश की सुरक्षा के मामले में पक्षपातपूर्ण या विभाजित होने का जोखिम नहीं उठा सकते.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव का बड़ा ऐलान, AAP में घमासान | Arvind Kejriwal |Breaking News |BJP