पंजाब में दर्दनाक बस सड़क हादसा, 8 ने तोड़ा दम, 15 से ज्यादा घायल, PM मोदी-सीएम मान ने भी जताया दुख

फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना के पास आज एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा काफी भीषण था जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
punjab fatehpur road accident
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर अब तक 8 लोगों की मौत
  • हादसे के बाद पुलिस और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
फतेहपुर:

पंजाब का फतेहगढ़ आज एक दर्दनाक सड़क हादसे से दहल उठा. हादसा बस्सी पठाना के पास हुआ, जहां एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम भगवंत मान ने भी दुख जताया है.

बस का एक्सीडेंट, 8 की मौत

एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना के पास आज एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा काफी भीषण था जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं.  एसडीएम बस्सी पठाना हरवीर कौर भी फतेहगढ़ साहिब में हुए हादसे वाली जगह का जायजा लेने आईं थीं पर लोगों ने की नारेबाजी के बाद एसडीएम वापस चली गईं.

पीएम,सीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब बस हादसे पर दुख जताते हुए लिखा कि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुए हादसे के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है.जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. 

Advertisement

सीएम भगवंत मान ने लिखा कि आनंदपुर साहिब में दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पैन माजरा गांव के पास पलट जाने की बेहद दुखद खबर हमें मिली है. इस भयानक हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत से मुझे बहुत गहरा दुख हुआ है. ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को इस बड़े दुख को सहने की शक्ति दें.प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो.इस मुश्किल समय में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने वाले स्थानीय लोगों का मैं दिल से धन्यवाद करता हूं. इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. वाहेगुरु अपनी कृपा बनाए रखें.

Advertisement

हादसे में मारे गए लोगों की लिस्ट 

➔रणजीत कौर पत्नी बलजीत सिंह
➔जगविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह
➔ग्रंथि इकबाल सिंह (गाड़ी चला रहे थे) 
➔लखवीर सिंह पुत्र चरमेल सिंह
➔हरवीर सिंह पुत्र चरमेल सिंह 
➔प्रदीप कौर पत्नी गुरसेवक सिंह
➔कुलविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी कज्जल माजरा

यह भी पढ़ें-  पंजाब सरकार ने सांसद राघव चड्ढा से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, AAP ने किया केंद्र से सुरक्षा मिलने का दावा

यह भी पढ़ें- आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी रेड, लवली यूनिवर्सिटी पर भी छापेमारी


फतेहगढ़ साहिब से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
PM Modi in Bengaluru: Art of Living के कार्यक्रम में PM Modi का संबोधन | NDTV India
Topics mentioned in this article