पंजाब में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, मावां-धीयां सत्कार योजना लॉन्च, खाते में पहुंचे 4500 रुपये

राज्य सरकार के अनुमान के मुताबिक, पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. इसके लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 9,300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'मावां-धीयां सत्कार योजना' लॉन्च
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मावां-धीयां सत्कार योजना लॉन्च कर महिलाओं के खातों में रकम भेजी
  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को 3000 और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 4500 रुपये सीधे बैंक खातों में दिए गए
  • अब तक योजना के लिए लगभग 50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है और बाद में पंजीकृत महिलाएं भी लाभान्वित होंगी
चंडीगढ़:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को धुरी से बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' लॉन्च की. लाभार्थी महिलाओं के खातों में तीन महीने की सम्मान राशि एकमुश्त जमा की गई. विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा महिलाओं से किए गए प्रमुख वादों में शामिल इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि सीधे भेजी गई है, सीएम भगवंत मान ने कहा कि 4500 रुपये का मैसेज आ गया है.

किसे मिलेगी कितनी रकम

सामान्य वर्ग की महिलाओं को कुल 3,000 रुपए (1,000 रुपये प्रतिमाह) और अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं को 4,500 रुपए (1,500 रुपये प्रतिमाह) की राशि सीधे बैंक खातों में दिए जा रहे हैं. पंजाब का कहना है कि अब तक इस योजना के लिए करीब 50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है. जो महिलाएं बाद में पंजीकरण कराएंगी, उन्हें भी पात्रता के अनुसार योजना का लाभ दिया जाएगा.

इन महिलाओं को भी मिलेगा पैसा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही स्पष्ट किया था कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना की पात्र होंगी. राज्य सरकार का अनुमान है कि पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. इसके लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 9,300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

Advertisement

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पिछले दिनों कहा था कि उनकी सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है. राज्य में घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई गई है, बिना भ्रष्टाचार के 68 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, सड़कों का विकास किया गया है और कई टोल प्लाजा बंद कर प्रतिदिन लगभग 70 लाख की बचत सुनिश्चित की गई है. शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.

पंजाब की माताओं और बहनों के लिए बड़ा दिन

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज पंजाब की माताओं और बहनों के लिए बहुत बड़ा दिन है. अब तक सबने पंजाब को लूटा. भगवंत मान पहले CM हैं जिन्होंने पंजाब को नहीं लूटा. सारा सरकारी पैसा लोगों तक पहुंचाया.

Advertisement

मुख्यमंत्री सेहत योजना से भी मिल रहा फायदा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिंचाई क्षेत्र में सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार बनने के समय नहरों के पानी का उपयोग केवल 22 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है. उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए भी नियमित रूप से अनुदान जारी किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना' का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पंजाब के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और अब तक लोग 650 करोड़ रुपए से अधिक का मुफ्त उपचार प्राप्त कर चुके हैं.

इनपुट- IANS

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर चर्चा के बीच क्यों भड़क उठे संत?
Topics mentioned in this article
Punjab News
CM Bhagwant Mann
Punjab Women 1500 Rs
Punjab Women 1500 Rs Scheme