जालंधर की सब्जी मंडी में चली गोलियां, दो लोग घायल, घटना का सीसीटीवी आया सामने 

जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में दुकान विवाद के दौरान फायरिंग से अफरातफरी मच गई. गोली चलने की घटना में दो लोग घायल हुए हैं. पूरी वारदात पुलिस की मौजूदगी में हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Jalandhar Sabzi Mandi Firing: पंजाब के जालंधर में मंगलवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मकसूदां सब्जी मंडी में दुकान के पुराने विवाद के दौरान अचानक गोलियां चला दी गईं. फायरिंग में दो लोग घायल हो गए. पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई और इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दुकान विवाद ने लिया हिंसक रूप

मिली जानकारी के अनुसार, मकसूदां सब्जी मंडी में दो पक्षों के बीच दुकान को लेकर बातचीत चल रही थी. बातचीत बढ़ी तो एक पक्ष के एक व्यक्ति ने अचानक गोलियां चला दीं. फायरिंग होते ही मंडी में काम कर रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर‑उधर भागने लगे.

पुलिस की मौजूदगी में हुई फायरिंग 

इस घटना की सीसीटीवी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें साफ दिख रहा है कि फायरिंग के वक्त मौके पर पुलिस भी मौजूद थी. वीडियो सामने आने के बाद मंडी की सुरक्षा और कानून‑व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस कमिश्नर का बयान

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे यह घटना हुई. दुकान विवाद के दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने गोलियां चलाईं, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष से ‘मापुरी' घायल हुआ है, जबकि दूसरे पक्ष से ‘तरुण' को गोली लगी है. दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू की प्रतिक्रिया

घटना को लेकर जब पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है. उन्होंने माना कि सब्जी मंडी में विवाद हुआ और दो लोग घायल हुए हैं. एक घायल का हाल जानने वे अस्पताल आए थे. उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच पुलिस का काम है.

Advertisement

अस्पताल में इलाज, गोली पैर से आर‑पार

जालंधर के ऑर्थ नोवा अस्पताल के डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि एक घायल उनके अस्पताल में लाया गया है. गोली उसके पैर से आर‑पार हो गई है. मरीज का इलाज किया जा रहा है और पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है. डॉक्टर ने बताया कि गोली कैसे लगी, इसकी जांच पुलिस करेगी, क्योंकि अलग‑अलग बातें सामने आ रही हैं. 

Featured Video Of The Day
Ghaziabad Surya Murder Case पर बोले CM Yogi, असद के घर चलेगा बुलडोजर?