कौन हैं भारत के दुश्मन, पाकिस्तान-कनाडा-यूएस में बैठे हैं ये मोस्ट वॉन्टेड

Khalistan Separatist India most wanted: कनाडा में खालिस्तान की विरोधी नैंसी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई. इसके बाद एक बार फिर खालिस्तान चर्चा में आ गया है. ऐसे में जानते हैं उन 5 मोस्ट वांटेड आतंकियों के बारे में जो पाकिस्तान से लेकर अमेरिका-कनाडा तक बैठे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अर्शदीप सिंह, पन्नू और गोल्डी बराड़. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कनाडा में भारतीय मूल की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई है. नैंसी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं. वह खालिस्तान का भी खुलकर विरोध करती थीं. हाल ही में नैंसी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह उस खालिस्तान के खिलाफ हैं, जो लोगों को जान से मारने की धमकी देते हैं और तोड़फोड़ करते हैं. इस वीडियो में उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें उन लोगों से दिक्कत है जो खालिस्तान बनकर भारतीय झंडे का अपमान करते हैं.

नैंसी ग्रेवाल का असली नाम अनीता अग्निहोत्री था. कनाडा पुलिस ने बताया कि बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी. वह 45 साल की थीं और पढ़ाई पूरी होने के बाद कनाडा के विंडसर इलाके में शिफ्ट हो गई थीं.

कनाडा में उनकी हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कनाडा में भले ही सरकार बदल गई हो लेकिन खालिस्तान का नेटवर्क अब भी बहुत एक्टिव है. सिर्फ कनाडा ही नहीं, बल्कि अमेरिका और पाकिस्तान में भी ऐसे लोग बैठे हैं, जिनकी तलाश भारत को है. जानते हैं ऐसे ही 5 मोस्ट वांटेड आतंकियों को जिनकी तलाश है.

  • गुरपतवंत सिंह पन्नू: 1970 के दशक में जन्मा पन्नू अमेरिका में है. वह कुछ समय तक कनाडा में भी रहा है. 2009 से वह खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस का वकील है. पन्नू का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था. वह 1992 में अमेरिका चला गया था और वहां का नागरिक बन गया. 2020 में भारत ने पन्नू को आतंकी घोषित किया था. वह अमेरिका से बैठकर भारत विरोधी बयान और वीडियो जारी करता रहता है. वह अक्सर भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की धमकी भी देता है. 

     
  • लखबीर सिंह लांडाः 24 अगस्त 1989 को जन्मा लांडा के पिता का नाम निरंजन सिंह और मां का नाम परमिंदर कौर है. वह पंजाब के तरन तारन जिले के हरिके गांव का रहने वाला है. फिलहाल कनाडा में रहता है. 2023 में भारत ने लांडा को आतंकी घोषित किया था. लांडा पंजाब और विदेशों में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. वह मोस्ट वांटेड आतंकी है. मई 2022 में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में विस्फोट हुआ था, जिसे लांडा ने अंजाम दिया था. वह कई बम विस्फोट और हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है.

लखबीर सिंह लांडा.

  • हरविंदर सिंह रिंदाः एनआईए ने हरविंदर सिंह रिंदा पर 10 लाख का इनाम रखा है. वह पंजाब के तरन तारन जिले के सरहाली गांव का रहने वाला है. रिंदा बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ है. वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी, बम धमाके, हथियारों की तस्करी और हत्याओं को अंजाम देता है. रिंदा ने 18 साल की उम्र में अपने ही एक रिश्तेदार की हत्या कर दी थी. भारत ने उसे भी आतंकी घोषित कर रखा है. 2022 में रिंदा की हत्या की अफवाह फैली थी लेकिन पिछले साल ही उसने एक वीडियो जारी कर धमकी दी थी.

हरविंद सिंह रिंदा.

  • अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डालाः जुलाई 2023 में अर्श डाला को आतंकी घोषित किया गया था. वह 2018 से कनाडा में रह रहा है. अर्श डाला पंजाब के मोगा जिले के डाला गांव का रहने वाला है. 2018 में पंजाब के तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तत्कालीन कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रुडो को जिन खालिस्तान समर्थकों की लिस्ट सौंपी थी, उसमें अर्श डाला का नाम भी था. अर्श डाला पर पहला केस 2016 में दर्ज किया गया था. वह कनाडा से भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है.

अर्शदीप सिंह डाला.

Featured Video Of The Day
US Iran War | Strait Of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, ईरान की ट्रंप को बड़ी धमकी | Iran US Ceasefire