'चाचा दोनों बार पलट गए', कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर CM नीतीश को किस बार पर घेर गए तेजस्वी?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि उन्हें दो बार सरकार में आने के बाद धोखा मिला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह में आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव शामिल हुए
  • तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई और तानाशाही पर चिंता जताई
  • उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार और प्रशासनिक असफलताओं की बात कही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर मंगलवार को पटना के बापू सभागार में समारोह का आयोजन किया. इसमें आरजेडी विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल हुए. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाने की सीख उन्हें उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने हमेशा दी है.

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने लालू जी की गोद में आखिरी सांस ली थी और लालू जी ने हमेशा उन्हें अपना नेता माना. तेजस्वी ने कहा कि वर्तमान दौर में तानाशाही चरम पर है और ऐसे समय में कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को आगे बढ़ाना चुनौतीपूर्ण है.

सीएम नीतीश पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि सभी जाति और धर्म के लोगों को सम्मान मिलना चाहिए और समाज में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत नहीं फैलनी चाहिए.

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि दो बार सरकार में आने के बाद उन्हें धोखा मिला और चाचा दोनों बार पलट गए. 

Advertisement

उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को अचेत मुख्यमंत्री मिला है और अधिकारी भ्रष्टाचार के माध्यम से राज्य को लूट रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि 100 दिन पूरे होने तक वे इंतजार करेंगे कि सरकार कितनी नौकरियां देती है.

आरजेडी कमजोर नहीं हैः तेजस्वी

उन्होंने दावा किया कि आरजेडी कमजोर नहीं है, केवल समय कमजोर है, और उनका दौर फिर आएगा. उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन मीडिया इन खबरों को प्रमुखता से नहीं दिखा रहा. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि आरजेडी का वोट घटा नहीं है और अकेले चुनाव लड़ने का साहस विरोधियों में नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दिन पैसे बांटे गए और गरीबों को चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश की गई. तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र में लोक हारा है और तंत्र जीता है. उन्होंने वन नेशन, वन इलेक्शन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गांधी और लोहिया की धरती है.

होली के बाद बिहार यात्रा, तेजस्वी का ऐलान

तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि होली के बाद वे बिहार यात्रा पर निकलेंगे.साथ ही उन्होंने कहा कि लालू यादव को बीमारी की अवस्था में कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन वे न झुके हैं और न झुकेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा.

वहीं कार्यक्रम से बाहर निकलते हुए तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर में अपराधी द्वारा एएसआई को गोली मारने की घटना पर कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है कि एक कठपुतली मुख्यमंत्री बिहार को मिला हुआ है यहां पर नेता का नहीं कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की सुनी जा रही है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder Price Hike: LPG Cylinder के फिर बढ़े दाम! | Bharat Ki Baat Batata Hoon