Swiss Open Badminton: भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट (Swiss Open-2022) के महिला सिंगल्स के खिताब मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और थाईलैंड की बुसानन को 21-16, 21-8 से हरा कर स्विस ओपन का खिताब जीत लिया है. बता दें कि सिंधु ने दुनिया की 11 वें नंबर की बुसानन ओंगबामरुंगफान को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया है. यह सिंधु का वर्ष का दूसरा खिताब था. उन्होंने जनवरी में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल जीता था. दीप्ति शर्मा से हुई सबसे बड़ी भूल, 'नो बॉल' ने तोड़ा सपना, मिताली राज-हरमनप्रीत को नहीं हो रहा यकीन- Video
बता दें कि यह बुसानन के खिलाफ सिंधु की 16वीं जीत है, साल 2019 में हांगकांग ओपन में केवल एक बार सिंधु को बुसानन से हार का सामना करना पड़ा है. सिंधु रियो ओलंपिक के फाइनल में गोल्ड मेडल मैच में कैरोलिना मारिन से हार गईं थी. सिंधु ने इस साल जनवरी में लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 जीतने का कमाल कर दिखाया था.
बता दें कि सचिन के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को स्विस ओपन जीतने पर बधाई देते हुए रविवार को कहा कि उनकी उपलब्धियां भारत के युवाओं को प्रेरित करती हैं.
सिंधु ने रविवार को बासेल में स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को सीधे गेम में 21-16, 21-8 से हराकर इस सत्र का अपना दूसरा खिताब जीता. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘स्विस ओपन 2022 जीतने पर पीवी सिंधू को बधाई. उनकी उपलब्धियां भारत के युवाओं को प्रेरित करती हैं. उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं.














