Hockey5s World Cup: भारतीय महिलाएं सेमीफाइनल में पहुंची, न्यूजीलैंड को 11-0 से रौंदा

India vs New Zealandछ रुतुजा (22वां मिनट ) ने मैच में अपना दूसरा गोल किया, जबकि तीन मिनट बाद दीपिका ने भी अपना दूसरा गोल दागा. रुतुजा ने 26वें और 28वें मिनट में भी गोल किये.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
India vs New Zealand: गोल दागने के बाद भारतीय खिलाड़ी प्रसन्न मुद्रा में
मस्कट:

रुतुजा पिसाल के चार और दीपिका सोरेंग के तीन गोल की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 11-0 से हराकर एफआईएच महिला हॉकी5 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. न्यूजीलैंड के लिये एकमात्र गोल दूसरे मिनट में ओरिवा हेपी ने किया. भारत के लिये दीपिका ने इसके 15 सेकंड के भीतर बराबरी का गोल दागा. 

यह भी पढ़ें:

Shoaib Malik: शोएब मलिक से अलग होने के बाद कैसे सानिया मिर्जा को पाकिस्तान में मिल रहा जोरदार समर्थन, यहां पढ़ें

रुतुजा ने नौवे मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई. इसके बाद मुमताज खान ने 10वें और 11वें मिनट में गोल किये. भारत का गोल करने का सिलसिला लगातार जारी रहा और मरियाना कुजूर ने 13वें और 14वें मिनट में दो गोल करके भारत को 6-1 से बढत दिलाई

Advertisement

रुतुजा (22वां मिनट ) ने मैच में अपना दूसरा गोल किया, जबकि तीन मिनट बाद दीपिका ने भी अपना दूसरा गोल दागा. रुतुजा ने 26वें और 28वें मिनट में भी गोल किये. वहीं, दीपिका ने 29वें मिनट में गोल करके हैट्रिक पूरी की. भारत का सामना सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | लड़ रहा ईरान, रो रहा Pakistan? Trump | Iran Attack On US | PAK
Topics mentioned in this article