Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके से एक बार फिर दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है. थाना उस्मानपुर के ठीक सामने स्थित डीडीए पार्क में 18 वर्षीय युवक ज़ैद की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. युवक का शव पार्क के अंदर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.
Delhi Crime: उस्मानपुर में 18 साल के युवक ज़ैद की चाकू मारकर हत्या, DDA पार्क में मिला शव
Photo Credit: Ajay Kumar Patel
चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मौत
पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने ज़ैद पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया. युवक के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान पाए गए हैं. गंभीर चोटों के कारण ज़ैद की मौके पर ही मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात को देर रात अंजाम दिया गया, जब पार्क में लोगों की आवाजाही काफी कम थी.
सुबह पार्क में मिला शव, इलाके में हड़कंप
सुबह जब स्थानीय लोग पार्क पहुंचे तो उन्होंने युवक का खून से सना शव देखा. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. हत्या की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बन गया.
थाना के सामने वारदात, सुरक्षा पर सवाल
घटना स्थल थाना उस्मानपुर के ठीक सामने होने के बावजूद इस तरह की वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना नजदीक होने के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. साथ ही मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है.
पहले भी अपराधों का गवाह रहा है DDA पार्क
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह डीडीए पार्क पहले भी हत्या, लूट और झपटमारी जैसी कई आपराधिक घटनाओं का गवाह रहा है. लगातार बढ़ते अपराधों से लोग डरे हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा; घर का बेटा ही निकला मास्टरमाइंड, दोस्त के साथ उड़ाए 20 लाख के गहने
यह भी पढ़ें : Papa Rao Surrenders; नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका, पापा राव और साथियों का हथियारों के साथ पुनर्वास
यह भी पढ़ें : MP Board 5th & 8th Result: 23 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म; 5वीं-8वीं का बोर्ड रिजल्ट ऐसे डाउनलोड करें
यह भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह 26 मार्च को करेंगे रामलला के दर्शन; राम मंदिर के अलावा यहां भी जाएंगे, BJP-कांग्रेस की बयानबाजी














