छाता लेकर जा रहा आर्यन अचानक नाले में समा गया, बचाने आए शख्स को लगा करंट जैसा झटका, नोएडा के इंजीनियर का CCTV

Noida Aryan Death: नोएडा में इंजीनियर आर्यन की सेक्टर-58 के नाले में गिरने से मौत हो गई थी. इस घटना के बाद दावा किया जा रहा है कि आर्यन को करंट लगा था. घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आर्यन का सीसीटीवी आया सामने
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा में इंजीनियर आर्यन की नाले में गिरने से हुई मौत, घटना का सीसीटीवी भी आया सामने.
  • छाता लेकर जा रहा आर्यन अचानक से नाले में गिर गया था. उसे बचाने वाले शख्स को करंट जैसा झटका लगा था.
  • आर्यन यूपी के फर्रुखाबाद का रहने वाला था और नोएडा में इंजीनियर था.
नोएडा:

नोएडा के सेक्टर-58 में नाले में गिरने इंजीनियर आर्यन की मौत हो गई थी. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि आर्यन छाता लेकर जा रहा था. लेकिन अचाकन से वह नाले में गिर जाता है. मौके पर मौजूद लोगों ने जब उसे बचाया तो इस दौरान एक शख्स को करंट जैसा झटका लगा था. जिससे यह दावा किया जा रहा है कि आर्यन को भी करंट लगा था. लेकिन इस मामले में नोएडा प्राधिकरण और बिजली विभाग आमने-सामने नजर आ रहा है. सेक्टर में भारी बारिश के कारण पानी सड़क पर घुटनों तक भरा था. सड़क और उसके किनारे बने गहरे नाले का फर्क पूरी तरह मिट चुका था. ऐसे में आर्यन अचानक नाले में गिरा था.आर्यन की मौत को लेकर अब जिम्मेदार पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं.   

क्या आर्यन को लगा था करंट ?

दरअसल, सेक्टर-58 में बारिश के बाद सड़क पर पानी भरा हुआ था. जिससे नाला दिख नहीं रहा था. अब इस मामले में नोएडा प्राधिकरण और बिजली विभाग आमने-सामने है. नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि नाले के पास लगे बिजली के खंभे से पानी में करंट उतरा हुआ था, जिसके झटके से आर्यन बेहोश होकर नाले में गिर गया था. वहीं बिजली विभाग ने इस दावे को खारिज किया है. उनका कहना है कि यह विशुद्ध रूप से जलभराव और नाले को खुला छोड़ने या उसकी टूटी स्लैब की लापरवाही का नतीजा है. ऐसे में दोनों विभाग अब इस मामले में आमने-सामने है. लेकिन इस लापरवाही की वजह से एक युवा इंजीनियर और घर का चिराग बुझ गया. 

आर्यन का सीसीटीवी आया सामने 

आर्यन के नाले में गिरने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि आर्यन का पैर नाले की एक कमजोर या ढीली स्लैब पर पड़ा था, जिससे वह अनियंत्रित गिर गया था. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत निकालकर अस्पताल पहुंचाया था. लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने सेक्टर-58 थाने में दोनों ही विभागों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. 

Advertisement

फिलहाल आर्यन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. क्योंकि उससे यह क्लीयर होगा कि उसे करंट लगा था या नहीं. आर्यन मूलरुप से यूपी के फर्रुखाबाद का रहने वाला था. जो नोएडा में इंजीनियर था. 

जनवरी में युवराज की हुई थी मौत

इससे पहले भी नोएडा में इस तरह की घटना आ चुकी है. 6 महीने पहले जनवरी में इंजीनियर युवराज मेहता की भी नाले में डूबने से मौत हो गई थी. जबकि अब आर्यन की मौत से एक बार फिर सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'लापरवाह' सिस्टम का शिकार हुआ एक और इंजीनियर, नोएडा के सेक्टर-58 के नाले में गिरे आर्यन की मौत


Topics mentioned in this article
Noida Aryan Death Case News
Noida Engineer Death
Noida Engineer Case
Aryan Fell In Borewell
Noida News