नोएडा में 1500 रुपये के विवाद ने ली जान: दोस्त ने सिर पर पत्थर मारा, फिर नाले में धक्का देकर किया मर्डर

नोएडा के सेक्टर‑64 में 1500 रुपये के विवाद पर झगड़े में फुटपाथ पर रहने वाले राहुल (35) की उसके साथी रविंद्र ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी और नाले में धक्का दे दिया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची, शव पोस्टमार्टम भेजा गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र में 1500 रुपये के विवाद के कारण एक युवक ने अपने साथी की निर्मम हत्या की.
  • मृतक राहुल और आरोपी रविंद्र दोनों फुटपाथ पर रहते थे और आपस में अच्छी तरह परिचित थे.
  • विवाद के दौरान रविंद्र ने राहुल के सिर पर पत्थर से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई और नाले में धक्का दिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा:

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में सेक्टर-64 से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. महज़ 1500 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी.

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, मृतक राहुल (35) और आरोपी रविंद्र दोनों फुटपाथ पर रहते थे और एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे. गुरुवार सुबह करीब 9 बजे, दोनों के बीच 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा शुरू हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रविंद्र ने अचानक राहुल के सिर पर बड़े पत्थर से वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद भी वह नहीं रुका. रविंद्र ने लहूलुहान राहुल को पास के नाले में धक्का दे दिया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मेड ने कराई मालिक के घर ED की फर्जी रेड, 350 CCTV खंगाले, एक सुराग से खुल गया पूरा केस

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

आसपास से गुजर रहे लोगों ने नाले में पड़े शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. आरोपी रविंद्र को मौके से हिरासत में ले लिया गया.

Advertisement

पुलिस क्या कह रही है?

पुलिस का कहना है कि यह घटना पैसों के विवाद से शुरू होकर हत्या तक पहुंच गई. अधिकारियों के अनुसार, मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है. दोनों के रिश्तों का इतिहास और घटनास्थल से मिले सबूत भी जांच के दायरे में है. इसके अलावा पुलिस अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है.

Featured Video Of The Day
Crude Oil Price Drop BREAKING: Trump के Ceasefire एलान और Hormuz खुलते ही तेल की कीमतों में गिरावट