होली से पहले मिलावटखोरों पर एक्शन, नोएडा में कई जगह पड़े छापे; तेल के हजारों पैकेट सीज

होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने नोएडा में बड़ी कार्रवाई की है. कई टीमों ने अलग-अलग जगह छापेमारी की है. इस दौरान भारी मात्रा में एक्सपायर्ड रिफायंड ऑयल मिला. एक मिठाई की दुकान पर गुलाब जामुन के सैंपल लिए गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गौतमबुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली से पहले कई स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों को सीज किया
  • रिफाइंड सोयाबीन और पॉमोलिन ऑयल को फोर्टिफिकेशन नियमों का उल्लंघन पाकर सीज किया गया
  • Nutriglow ब्रांड के 291 टीन और हजारों पैक्ड पाउच में फोर्टिफिकेशन का लोगो गलत अंकित होने पर जब्ती हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गौतमबुद्ध नगर:

गौतमबुद्ध नगर में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर के निर्देश परआज जिले में कई जगहों पर अलग-अलग टीमों ने छापा मारा. इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई सामानों को सीज कर लिया. इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने NutriGlow ब्रांड के रिफाइंड के 291 टीन, 3968 पैक्ड पाउच सोयाबीन ऑयल और 6995 पैक्ड पाउच पामोलिन ऑयल को सीज किया.

बल्लभ फूड्स पर छापेमारी

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने ग्रेटर नोएडा स्थित जानकी बल्लभ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, साइट-5 कासना स्थित तेल निर्माण इकाई पर छापा मारा. यहां पर ‘Nutriglow' ब्रांड के रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और पॉमोलिन ऑयल के नमूने लिए गए। बिना फोर्टिफिकेशन किए उत्पादों पर फोर्टिफिकेशन का लोगो अंकित करने और बैच नंबर संबंधी अभिलेख उपलब्ध न कराने पर 291 टीन, 3968 पैक्ड पाउच सोयाबीन ऑयल तथा 6995 पैक्ड पाउच पॉमोलिन ऑयल को सीज कर दिया गया. साथ ही ‘Nutrillive Gold' ब्रांड के 15 किग्रा के 91 टीन एक्सपायर्ड पाए जाने पर उन्हें भी जब्त किया गया. टीम ने कुल पांच नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं.

सेक्टर-62 में सम्यक मिठाईवाला पर छापा

एक टीम ने नोएडा के सेक्टर 62 स्थित सम्यक मिठाईवाला रसूलपुर नवादा पर छापा मारा. इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रितु सक्सेना और अमर बहादुर सरोज की टीम ने निरीक्षण किया. यहां लगभग 100 किलोग्राम गुलाब जामुन प्रदूषित अवस्था में पाए गए, जिन पर मक्खी-मच्छर पड़े हुए थे. टीम ने मौके से एक नमूना जांच के लिए लिया और बाकी गुलाब जामुन को मौके पर ही नष्ट करा दिया. 

क्यों की गई ये कार्रवाई?

खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया होली आने वाली है और आज जिले में कई जगह पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान नोएडा में मिठाई की दुकान से रसगुल्ले के नमूने लिए गए और ग्रेटर नोएडा में बन रहे रिफाइंड को सीज कर दिया गया है और यह सारे नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं. इससे पहले जिले में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और मिलावट खोरी पर अंकुश लग सके, उन्होंने यह भी कहा है की जिले में त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
BJP List For Assam Elections: 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट | BREAKING
Topics mentioned in this article