ठाकरे को बुलाया, शरद पवार को न्योता नहीं; क्या MVA में बदल रहे हैं सियासी समीकरण?

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) में सियासी अनबन की खबरें हैं. खबर है कि राज्यसभा चुनाव पर चर्चा के लिए उद्धव ठाकरे दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से चर्चा करने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के महा विकास आघाड़ी गठबंधन के भीतर राज्यसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है
  • शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे दिल्ली जाकर कांग्रेस के उच्च नेतृत्व से सीधे चर्चा करेंगे
  • आगामी 16 मार्च को राज्यसभा की सात सीटों के लिए मतदान होगा, जिसमें जीत के लिए 36 वोटों की जरूरत है
मुंबई:

राज्यसभा चुनाव को लेकर महा विकास आघाड़ी (MVA) के भीतर सीट बंटवारे की बातचीत शुरू हो गई है. इस बीच खबर है कि शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे दिल्ली जाकर कांग्रेस हाईकमान के साथ सीधे चर्चा करने वाले है. सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती दौर की बातचीत में शरद पवार के गुट को शामिल नहीं किया गया है, जिससे गठबंधन के भीतर बदलते समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है.

16 मार्च को है राज्यसभा चुनाव

आगामी 16 मार्च को राज्यसभा की सात सीटों पर मतदान होना है. जीत के लिए 36 वोटों का कोटा तय किया गया है. एमवीए के पास करीब 50 विधायक हैं, ऐसे में गठबंधन का एक सीट जीतना लगभग तय माना जा रहा है.

विधान परिषद की सीटों पर भी चर्चा

इसी के साथ विधान परिषद की सीटों को लेकर भी बातचीत जारी है. अगले महीने परिषद की नौ सीटें खाली होने जा रही हैं. यहां जीत के लिए 29 वोटों की आवश्यकता होगी. एमवीए को परिषद में भी कम से कम एक सीट जीतने का भरोसा है.

शरद पवार पर कंफ्यूजन बरकरार

गौरतलब है कि राज्यसभा की सात सीटों में से एक सीट फिलहाल शरद पवार के पास है. हालांकि, वे दोबारा उच्च सदन में जाएंगे या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. वहीं इन्हीं 7 सीटो में 1 सीट उद्धव ठाकरे के पास है जिसमें देखना होगा कि प्रियंका चतुर्वेदी को दोबारा राज्यसभा भेजा जाएगा या नहीं. कांग्रेस की भी 2 सीटें खाली हो रही हैं. कांग्रेस चाहती है कि कम से कम एक सीट उन्हें मिले. ऐसे में एमवीए में एक अनार और कई बीमार वाली स्थिति बनी हुई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Indian GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊंची उड़ान! FY26 में 7.7% की रफ्तार से बढ़ी देश की GDP