VIDEO: अरे ये तो मैक्रों हैं... मुंबई के मरीन ड्राइव पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने की जॉगिंग, हैरान रह गए लोग

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत यात्रा के दौरान मंगलवार सुबह मुंबई के मरीन ड्राइव पर जॉगिंग करते दिखे, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार सुबह मुंबई के मरीन ड्राइव पर जॉगिंग करते दिखे.
  • मुंबई के मरीन ड्राइव पर सुबह–सुबह उन्हें दौड़ लगाते देख स्थानीय लोग हैरान रह गए.
  • उन्‍हें अपने बीच पाकर बहुत से लोगों को पहली बार में यह विश्‍वास ही नहीं हुआ कि यह मैक्रों हैं. 
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. मैक्रों मंगलवार सुबह मुंबई के मरीन ड्राइव पर एक अलग अंदाज में नजर आए. अपनी फिटनेस के प्रति बेहद जागरूक माने जाने वाले मैक्रों सुबह समुद्र किनारे जॉगिंग करते दिखे. मरीन ड्राइव पर टहल रहे लोगों ने उन्हें पहचाना और फिर क्‍या था देखते ही देखते लोग अपने मोबाइल कैमरों में उन्हें रिकॉर्ड करते नजर आए. राष्ट्रपति मैक्रों का यह अनौपचारिक और सहज अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है. मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत यात्रा के दौरान मंगलवार सुबह मुंबई के मरीन ड्राइव पर जॉगिंग करते दिखे, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. फ्रांस के राष्‍ट्रपति को अपने बीच पाकर के बहुत से लोगों को तो पहली बार में यह विश्‍वास ही नहीं हुआ कि यह मैक्रों हैं. 

ये भी पढ़ें: मुंबई में आज PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की हाई प्रोफाइल मुलाकात, राफेल से हैमर मिसाइल तक... जानें- किन मुद्दों पर होगी बात

मरीन ड्राइव पर दौड़े मैक्रों

मैक्रों अपनी फिटनेस दिनचर्या के लिए जाने जाते हैं और अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर भी उन्‍हें दौड़ते हुए देखा जाता है. भारत में भी उन्होंने अपनी इस दिनचर्या को जारी रखा. मुंबई के मरीन ड्राइव पर सुबह–सुबह उन्हें दौड़ लगाते देख स्थानीय लोग हैरान रह गए. कई लोगों ने उन्हें कैमरे में कैद किया. 

ये भी पढ़ें: आ गया 'राफेल वाला यार', भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?

भारत की 3 दिवसीय यात्रा पर हैं मैक्रों 

राष्ट्रपति मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. वह इस दौरान भारत की मेजबानी में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे. इसके अलावा मुंबई में उनकी कई द्विपक्षीय बैठकें भी निर्धारित हैं, जिनमें रक्षा सहयोग, ऊर्जा, स्टार्टअप साझेदारी और आर्थिक निवेश जैसे विषय शामिल किए जाने की संभावना है. 

Advertisement

यह राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी और मुंबई की पहली यात्रा है. 

Featured Video Of The Day
UP में Congress का हल्ला बोल! Vidhansabha घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई गिरफ्तार