फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार सुबह मुंबई के मरीन ड्राइव पर जॉगिंग करते दिखे. मुंबई के मरीन ड्राइव पर सुबह–सुबह उन्हें दौड़ लगाते देख स्थानीय लोग हैरान रह गए. उन्हें अपने बीच पाकर बहुत से लोगों को पहली बार में यह विश्वास ही नहीं हुआ कि यह मैक्रों हैं.