ATM ही उखाड़ ले गए चोर, मशीन में था 10 लाख रुपये कैश, जलगांव में बड़ी वारदात

महाराष्ट्र के जलगांव में अज्ञात चोरों ने कथित तौर पर एटीएम को ही चुरा लिया. इस मशीन में 10 लाख रुपये का कैश था. बाद में चोर इस मशीन को जंगल में छोड़कर भाग गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सांकेतिक तस्वीर.
AI Generated Image
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के जलगांव में कुछ अज्ञात चोरों ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक की पूरी ATM मशीन चोरी कर ली
  • चोरी हुई ATM मशीन में लगभग दस लाख रुपये की नकदी मौजूद बताई जा रही है, जो बड़ी रकम है
  • स्थानीय लोगों ने मशीन की चोरी की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जलगांव:

चोरी के कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जो हैरान करने वाले होते हैं. ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र के जलगांव से आई है, जहां कुछ चोरों ने पूरी की पूरी एटीएम ही चुरा ली. हैरान करने वाली बात ये है कि बहुत देर तक तो चोरी का कुछ पता ही नहीं चला. जब लोगों ने देखा तब इसका पता चला. बाद में चोर इस मशीन को एक जंगल में छोड़कर फरार हो गए. पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी है.

चोरी की यह घटना जलगांव के चित्रा चौक इलाके से सामने आई है, जहां कथित तौर पर कुछ अज्ञात चोरों ने पूरी की पूरी एटीएम मशीन ही चुरा ली. यह एटीएम मशीन एयरटेल पेमेंट्स बैंक की थी और यह घटना तब सामने आई जब स्थानीय लोगों ने देखा कि मशीन वहां से गायब है.

यह भी पढ़ेंः VIDEO: अयोध्या में बुर्के वाली चोर! नकली बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप में की लूट, प्रेमी के साथ की वारदात

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच-पड़ताल की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, चोरी हुई ATM मशीन में लगभग 10 लाख रुपये की नकदी मौजूद थी. 

Advertisement

बाद में, चोरी हुई मशीन जलगांव जिले के कंदारी गांव के पास एक जंगली इलाके में लावारिस हालत में मिली. इससे यह संकेत मिलता है कि आरोपी मशीन को वहां फेंककर फरार हो गए. 

ATM चोरी की यह पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है, और अब जांच के तहत इन फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने और मामले की आगे की जांच के लिए एक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः पिस्तौल की नोंक पर 10 लाख की लूट, दिल्ली में मामा-भांजे गिरफ्तार, 500 CCTV खंगालकर पकड़े गए लुटरे

Featured Video Of The Day
NEET Exam 2026: कैसे हुआ Paper Leak, कहां-कहां तक जुड़े तार? | PV Kulkarni | NDTV | NEET Students
Topics mentioned in this article