हाईवे पर पलटा आमों से भरा ट्रक, लूटने उमड़ी भीड़... पीछे लग गया लंबा जाम, वीडियो वायरल

पालघर में आम से भरा ट्रक पलटने के बाद सड़क पर फल बिखर गए. मदद के बजाय लोग आम लूटने लगे, जिससे हाईवे पर जाम लग गया. घटना का वीडियो वायरल है, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मुंबई:

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर एक अजीब स्थिति देखने को मिली, जब आम से भरा एक ट्रक पलट गया और देखते ही देखते हाईवे पर आम लूटने की होड़ मच गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, गुजरात से मुंबई की ओर जा रहा आम से लदा ट्रक डहाणू के चारोटी टोल नाके के पास घोल इलाके में अनियंत्रित होकर पलट गया. बताया जा रहा है कि चालक का ट्रक पर नियंत्रण अचानक छूट गया, जिसके कारण वाहन बीच सड़क पर ही पलट गया.

आम लूटने को मची होड़

हादसे के बाद ट्रक में भरे सैकड़ों कैरेट आम सड़क पर बिखर गए. इसके बाद जो तस्वीर सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया. हादसे में घायल चालक की मदद करने के बजाय स्थानीय लोग सड़क पर फैले आमों को बटोरने में जुट गए. कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आम लूटने की होड़ शुरू हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें- PM मोदी की सोना न खरीदने की अपील पर चांदनी चौक के व्‍यापारी-खरीदारों ने किया स्‍वागत, बोले- देश को होगा फायदा

सड़क पर बिखरे जाम के चलते लगा लंबा जाम

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग झोले, थैले और डिब्बे लेकर आम उठाते नजर आ रहे हैं. कई लोग बच्चों के साथ सड़क पर उतरकर आम बटोरते दिखे, जिससे हालात और बिगड़ गए. इस दौरान सड़क पर बिखरे आम और भीड़ के कारण मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग पर लंबा जाम लग गया. यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

Advertisement

अफरा-तफरी का माहौल

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और किसी तरह भीड़ को हटाकर यातायात बहाल कराने में जुट गया. हालांकि, इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा और हादसों के दौरान लोगों के व्यवहार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Featured Video Of The Day
Bengal officer transfer news: शुभेंदु के आते ही कोलकाता से बाहर भेजे 93 पुलिस अफसर, बंगाल में IAS-IPS में दहशत!
Topics mentioned in this article