ट्रैक्टर रेस का रोमांच, मातम में बदला... महाराष्‍ट्र में दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत

महाराष्‍ट्र के सांगली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक ट्रैक्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया. ट्रैक्‍टर पर सवार युवक एक 'ट्रैक्‍टर रेस' में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो देने के कारण सड़क किनारे पलट गया
मुंबई:

ट्रैक्टर रेस में शामिल होने आ रहे कर्नाटक के युवाओं का सफर रोमांच की बजाय मातम में बदल गया. महाराष्‍ट्र के सांगली जिले के जाट तालुका के मुचंदी में ये युवा दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. मुचंदी-कोटलागी रोड पर सुबह करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. 

सांगली जिले में हुए इस हादसे में कर्नाटक के चिकटी निवासी अभिषेक विनोद आरेकर और सलमान सिकंदर मुक्केरी की मौत हो गई और मुट्टू अशोक गौड़र गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक अभिषेक आरेकर, सलमान मुक्केरी और घायल मुट्टू गौड़र जाट तालुका के मुचंदी में आयोजित एक ट्रैक्टर रेस में भाग लेने के लिए ट्रैक्टर से आ रहे थे.  

ट्रैक्‍टर रेस के आयोजन स्‍थल पर पहुंचने से पहले रास्ते में ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो देने के कारण वाहन सड़क किनारे पलट गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्‍स को अस्‍पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं कि आखिर, इस सड़क हादसे की वजह क्‍या रही. ट्रैक्‍टर की स्‍पीड भी इतनी नहीं होती है कि इमरजेंसी में इससे छलांग न लगाई जा सके. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान बॉर्डर पर मरीन कमांडो करेंगे हमला? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article