नासिकः यौन शोषण और धर्मांतरण के आरोपों पर TCS का बड़ा एक्शन, सभी 7 कर्मियों को किया सस्पेंड

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को समूह की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नासिक कार्यालय से जुड़े आरोपों को ‘बेहद गंभीर एवं पीड़ादायक’ बताते हुए कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी की अगुवाई में मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
TCS नासिक ब्रांच में काम करने वाली 8 महिलाओं ने साथ के कुछ कर्मियों पर यौन शोषण व धर्मांतरण के आरोप लगाए हैं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • TCS नासिक ब्रांच में आठ महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के गंभीर आरोप लगाए हैं.
  • आरोपों के बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर विशेष जांच दल के माध्यम से मामले की जांच शुरू कर दी है.
  • कंपनी ने सभी सात आरोपित कर्मचारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है और आंतरिक जांच भी कर रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नासिक:

देश की बड़ी IT कंपनियों में शुमार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का नासिक ब्रांच बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में है. टीसीएस नासिक के ब्रांच में काम करने वाली कुछ कर्मियों ने साथ में काम करने वाले कुछ कर्मियों पर यौन शोषण और धर्मांतरण के गंभीर आरोप लगाए है. इस मामले के सामने आने के बाद से पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है. इस बीच अब इस मामले में TCS ने बड़ा एक्शन लिया है. टीसीएस ने सभी 7 कर्मियों को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया है.  

चेयरमैन ने कहा- यह बेहद गंभीर और पीड़ादायक मामला

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को समूह की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नासिक कार्यालय से जुड़े आरोपों को ‘बेहद गंभीर एवं पीड़ादायक' बताते हुए कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी की अगुवाई में मामले की जांच की जा रही है.

कंपनी ने आंतरिक रूप से भी शुरू की जांच

चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा कि TCS की नासिक शाखा से सामने आए आरोप बेहद चिंताजनक हैं और तथ्यों का पता लगाने एवं घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए कंपनी की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आरती सुब्रमण्यन के नेतृत्व में विस्तृत जांच कराई जा रही है.

8 महिला कर्मियों ने लगाए थे यौन उत्पीड़न व धर्मांतरण के आरोप

बताते चले कि टीसीएस नासिक की आठ महिला कर्मचारियों ने कुछ सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे. चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘घटना को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. कंपनी जांच में संबंधित एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है.''

Advertisement

चेयरमैन बोले- जांच में दोषी मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई

उन्होंने कहा कि समूह किसी भी तरह के उत्पीड़न या दबाव को कतई बर्दाश्त नहीं करता है और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रियागत सुधार और अन्य सुधारात्मक कदम भी तुरंत उठाए जाएंगे.

एसआईटी कर रही जांच, आरोपियों में महिला HR मैनेजर भी शामिल

पिछले सप्ताह पुलिस ने महिला कर्मचारियों की शिकायतों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था. अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें कंपनी की एक महिला मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधक भी शामिल है.

Advertisement

इन कर्मियों पर लगे हैं आरोप, फरवरी 2022 से चल रहा था खेल

आरोपी कर्मचारियों में आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रज़ा मेमन, तौसीफ अत्तार और दानिश शेख शामिल हैं. आरोपियों पर लगाए गए आरोपों में कार्यस्थल पर धर्म परिवर्तन के प्रयास शामिल हैं. ये घटनाएँ फरवरी 2022 और मार्च 2026 के बीच हुईं.

यह भी पढ़ें - नासिक के मल्टीनेशनल IT कंपनी में धर्मांतरण का खेल, टीम के लीडर समेत 5 गिरफ्तार, अब तक 9 मुकदमे दर्ज

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026 में Manoj Tiwari ने भरी हुंकार, NDTV पर किए बड़े दावे!