TCS के HR हेड ने महिला कर्मी को यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट कराने से रोका, कहा- 'ऐसी चीजें होती रहती हैं'

TCS Conversion and Sexual Harassment: नासिक की TCS BPO यूनिट में यौन हमले, धार्मिक उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के 9 मामले सामने आए हैं. पुलिस ने 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. अब एचआर हेड को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Nashik TCS Case: नासिक में टीसीएस (TCS) के ऑफिस में जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न की जांच में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. अब एक खुलासे में पता चला है कि एचआर हेड (TCS HR Head) से जब एक पीड़ित महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की तो उसने यह कहकर टाल दिया, "ऐसी चीजें होती रहती हैं". यह कह एचआर हेड ने पीड़िता का मनोबल ही गिरा दिया और उसने आरोपी का पक्ष लिया. चैनानी पर यह भी आरोप है कि उसने महिला कर्मचारी को शिकायत कराने से भी रोका था और चेतावनी भी दी थी.

नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने कहा है कि एचआर हेड और ऑपरेशन मैनेजर (संचालन प्रबंधक) अश्विनी चैनानी और सात अन्य टीसीएमस के कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं. पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 एफआईआर दर्ज की है. पुलिस को अभी एक और महिला कर्मचारी की तलाश है, जो निदा खान है. वह फिलहाल फरार चल रही है. उसका नाम धार्मिक उत्पीड़न के एक मामले में आया है.

एसआईटी कर रही जांच

बता दें कि पुलिस ने आठ महिला कर्मचारियों की शिकायतों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. इन्होंने दावा किया कि उनके सीनियर कर्मचारी उनका यौन , मानसिक और धार्मिक उत्पीड़न करते हैं. साथ ही एचआर (मानव संसाधन विभाग) पर उनकी शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इन आरोपों की जांच के लिए एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई है.

गर्भवती है निदा खान

निदा खान (Nida Khan) के परिवार का कहना है कि वह अभी गर्भवती है, इसलिए फरार चल रही है. उसने नासिक की स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है. निदा को पहले एचआर बताया जा रहा था, लेकिन असल में वह प्रोसेसिंग एसोसिएट है.

Advertisement

ये आरोपी अभी तक हुए गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर कर्णिक ने बताया कि गिरफ्तार कर्मचारियों में दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और शाहरुख शेख शामिल हैं. अधिकांश मामलों में यह सह-आरोपी हैं, जिससे पता चलता है कि वे कार्यालय के भीतर एक समूह या संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे.

पुलिस ने बताया कि 9 एफआईआर में कंपनी के एक पुरुष कर्मचारी की शिकायत भी शामिल हैं. इसमें ऑफिस में धर्म परिवर्तन के प्रयास और धार्मिक उत्पीड़न का आरोप है.

Advertisement

टीम लीडर हैं सभी आरोपी

कमिश्नर ने कहा कि टीसीएस ऑफिस में धर्म परिवर्तन के प्रयास, यौन उत्पीड़न और कार्यस्थल पर धार्मिक उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित नौ एफआईआर दर्ज की गई हैं. इसमें कुल 9 आरोपी हैं, जिसमें 7 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. यह सभी आरोपी टीम लीडर जैसे बड़े पद पर थे और आरोप है कि अपने सहकर्मियों को परेशान करते थे.

ये भी पढ़ें- कहां छिपी है नासिक TCS कर्मचारी निदा खान? मिल गई लोकेशन; ऑफिस में बुर्का पहनना सिखाती थी

Featured Video Of The Day
ट्रंप के बाद पाकिस्तान का नोबेल दांव? शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ के नाम की सिफारिश