20 days ago
मुंबई:

Sunetra Pawar LIVE: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता और दिवंगत अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है. लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. अपने पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, सुनेत्रा पवार ने न केवल सत्ता की कमान संभाली है.

वित्त एवं योजना विभाग को छोड़कर अजित पवार के पास रहे सभी विभाग सुनेत्रा पवार को सौंपे गए. अजित पवार के पास वित्त एवं योजना, राज्य उत्पाद शुल्क, खेल एवं अल्पसंख्यक मामलों के विभाग थे. वित्त एवं योजना विभाग को छोड़कर बाकी सभी विभाग सुनेत्रा पवार को दिए जाएंगे. 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति का नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिवंगत अजित पवार के परिवार और उनकी पार्टी द्वारा लिए गए हर फैसले का समर्थन करेगी. फडणवीस ने नागपुर में मीडिया कहा, 'राकांपा उपमुख्यमंत्री पद के लिए जो भी फैसला लेगी, सरकार और भाजपा उस फैसले का समर्थन करेंगे. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हम अजित दादा के परिवार और राकांपा के साथ खड़े हैं.'

सुनेत्रा पवार 2024 के लोकसभा चुनाव तक सुर्खियों से दूर रहीं. उसी वर्ष हुए आम चुनाव में उन्होंने अपने पति की पार्टी की उम्मीदवार के रूप में बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन प्रतिष्ठा की लड़ाई में अपनी ननद एवं राकांपा (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार सुप्रिया सुले से हार गईं. इसके बाद सुनेत्रा पवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं.

Sunetra Pawar Oath Ceremony LIVE Updates

Jan 31, 2026 21:41 (IST)

“NCP विलय के बाद भी सुनेत्रा पवार के नेतृत्व से कोई दिक्कत नहीं…” जयंत पाटिल

शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने NDTV मराठी पर स्टूडियो लाइव के दौरान अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सुनेत्रा पवार से हमें कोई आपत्ति नहीं, NCP के गुटों के विलय के बाद भी वो अगर एनसीपी का नेतृत्व करती हैं तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होगी.

Jan 31, 2026 17:12 (IST)

दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने ली महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ

Jan 31, 2026 17:08 (IST)

सुनेत्रा पवार ने आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता और दिवंगत अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है. लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. अपने पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, सुनेत्रा पवार ने न केवल सत्ता की कमान संभाली है.

Jan 31, 2026 16:52 (IST)

लोक भवन पहुंची सुनेत्रा पवार

सुनेत्रा पवार ने राजभवन के किए निकलने से पहले अजित पवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. सुनेत्रा पवार शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोक भवन मुंबई पहुंच गई हैं. 

Jan 31, 2026 16:51 (IST)

लोकभवन की ओर रवाना हुईं सुनेत्रा पवार

सुनेत्रा पवार ने राजभवन के किए निकलने से पहले अजित पवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. इसके बाद अपने काफिले के साथ शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोकभवन की ओर रवाना हुईं.

Jan 31, 2026 16:47 (IST)

मुझे शपथ ग्रहण के बारे में कुछ नहीं... सुप्रिया सुले

सुप्रिया सुले ने कहा कि कल देश का बजट है. मैं सदन में NCP का नेता हूं, मुझे जाना होगा. मैं पुणे जा रही हूं, फिर दिल्ली. पार्थ अपने दादा-दादी से मिलने आया था. मुझे शपथ ग्रहण के बारे में कुछ नहीं.

Advertisement
Jan 31, 2026 16:40 (IST)

NCP के कई नेता राजभवन पहुंचे

प्रफुल्ल पटेल, धनंजय मुंडे, छगन भुजबल राजभवन पहुंचे

Jan 31, 2026 16:37 (IST)

सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण में नहीं आएंगे शरद पवार

Advertisement
Jan 31, 2026 16:09 (IST)

एनसीपी बैठक में तीन विधायक रहे गैरहाजिर

दौलत दरोडा: उनके भतीजे का निधन हो जाने के कारण वे बैठक में शामिल नहीं हो पाए.

बाबा आत्राम: वे फिलहाल विदेश में हैं, जिसके चलते वे उपस्थित नहीं रह सके.

रामराजे निंबाळकर: तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने बैठक से दूरी बनाए रखी.

Jan 31, 2026 15:23 (IST)

सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगी

Advertisement
Jan 31, 2026 15:21 (IST)

सुनेत्रा पवार ने MP पद से दिया इस्तीफा

सुनेत्रा पवार ने अपने MP पद से इस्तीफा दिया. उन्होंने डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर शपथ लेने से पहले अपने MP पद से इस्तीफा दे दिया है.

Jan 31, 2026 15:18 (IST)

मुंबई: दो घंटे बाद सुनेत्रा पवार का शपथग्रहण

Advertisement
Jan 31, 2026 15:16 (IST)

सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी... लोक भवन के अंदर की तस्वीरें

राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र में NCP विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया है और वह राज्य की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाली हैं. लोक भवन के अंदर की तस्वीरें

Jan 31, 2026 15:13 (IST)

सुनेत्रा पवार विधान भवन से रवाना हो गईं हैं

सुनेत्रा पवार विधान भवन से रवाना हो गईं हैं. 5 बजे उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगी 

Jan 31, 2026 14:49 (IST)

सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे उपमुख्यमंत्री के तौर पर लेंगी शपथ

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे यहां लोक भवन में अपने दिवंगत पति और पार्टी प्रमुख अजित पवार के स्थान पर महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी. लोक भवन (पूर्व में राजभवन) ने यह जानकारी दी. इसने बताया कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत शाम चार बजे मुंबई पहुंचेंगे, जो अभी मसूरी में हैं.

Jan 31, 2026 14:45 (IST)

सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से NCP विधायक दल का नेता चुना गया

सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से NCP विधायक दल की नेता चुन लिया गया है. उनका महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. इससे पहले मुंबई के विधान भवन में एनसीपी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया.

Jan 31, 2026 14:40 (IST)

एनसीपी विधायक दल की बैठक खत्म

मुंबई के विधान भवन में एनसीपी विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है. नेता बाहर आ रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर अभी विधान भवन से निकल चुके हैं. हालांकि, कोई घोषण अभी तक नहीं हुई है. 

Jan 31, 2026 13:58 (IST)

आगे क्या करना है, ये... NCP के विलय पर सना मलिक

NCP के विलय पर सना मलिक ने कहा कि दोनों दल साथ आने वाले थे, इसको लेकर हमें नहीं बताया गया था. अजित पावर के बाद हमें उम्मीद है कि वहिनी (सुनेत्रा पवार) पार्टी का नेतृत्व आगे ले जायेंगी. आगे क्या करना है, ये बैठक में पता चलेगा.

Jan 31, 2026 13:56 (IST)

शरद पवार को तो जानकारी देनी चाहिए थी... एनसीपी के नेता एकनाथ खडसे

एनसीपी के नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन होकर तीन दिन हुए और आज सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद ग्रहण करने जा रही है, ऐसा चल रहा है. जल्दबाजी में यह निर्णय करना लोगों को पसंद नहीं आया, लेकिन फिर भी उनके पार्टी का निर्णय है, मानकर चलना पड़ेगा. सुनेत्रा पवार परिवार की एक सदस्य हैं और वह उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं, यह बहुत बड़ी घटना है. लेकिन शरद पवार और सुप्रिया सुले इनको इस बारे में जानकारी नहीं. एक ही परिवार में रहते हैं, तो कम से कम शरद पवार और सुप्रिया सुले इनको इस निर्णय की जानकारी देनी चाहिए थी. परिवार का बड़ा सदस्य और बड़े नेता होने के बावजूद अगर इस बारे में उनका जानकारी नहीं. दोनों राष्ट्रवादी एक साथ आने के बारे में 4 से 5 मीटिंग हुई और अजित पवार की उपस्थिती में हुई मीटिंग में दोनों राष्ट्रवादी एक साथ आने में निर्णय हुआ था. बारामती के लोकल बॉडी के चुनाव के बाद दोनों राष्ट्रवादी एक साथ आने का निर्णय जाहिर होने वाला था. अभी महाराष्ट्र की राजनीति बदल रही है.

Jan 31, 2026 13:22 (IST)

शरद पवार को मनाने पहुंचे अजित के बेटे पार्थ

शरद पवार को अब मनाने की कवायद हो रही है. अजित पवार के बेटे पार्थ, शरद पवार को बनाने पहुंचे, दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई, लेकिन शायद बात नहीं बन पाई. शरद पवार, सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे, ऐसी खबरें मिल रही हैं. 

Jan 31, 2026 12:41 (IST)

सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर क्‍या बोले छगन भुजबल

महाराष्ट्र मंत्री छगन भुजबल ने कहा, "दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेगी तो ये अच्छी बात है क्योंकि लोगों की भी यही इच्छा है और विधायक की तरफ से यही मांग हो रही है. इस हालात में सुनेत्रा पवार को ही डिप्टी सीएम बनाना चाहिए. फिर उनके नेतृत्व में सब चर्चा करेंगे.'

Jan 31, 2026 12:38 (IST)

विलय की अटकलों पर शिवसेना सांसद अंबादास बोले- राजनीति में कुछ भी संभव

शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने NCP और NCP(SCP) के विलय की अटकलों पर कहा, 'अजित दादा की पार्टी अलग है, शरद पवार की पार्टी अलग है। उनके परिवार और पार्टी का मामला उनका निजी मामला है। राजनीति में कुछ भी हो सकता है.'

Jan 31, 2026 12:07 (IST)

सुनेत्रा पवार को नहीं मिलेगा वित्त एवं योजना विभाग

सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. वित्त एवं योजना विभाग को छोड़कर अजित पवार के पास रहे सभी विभाग सुनेत्रा पवार को सौंपे जाएंगे. अजित पवार के पास वित्त एवं योजना, राज्य उत्पाद शुल्क, खेल एवं अल्पसंख्यक मामलों के विभाग थे. वित्त एवं योजना विभाग को छोड़कर बाकी सभी विभाग सुनेत्रा पवार को दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री फडणवीस के पास वित्त विभाग रहेगा और वे फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में राज्य का बजट पेश करेंगे.

Jan 31, 2026 12:02 (IST)

अभी तक राज ही बनी हुई है... अनिल पाटिल

एनसीपी विधायक अनिल पाटिल का कहना है कि अगर विलय को लेकर अजित पवार के साथ कोई चर्चा हुई भी होगी, तो वह अभी तक राज ही बनी हुई है पर्दे के पीछे ही है. चूंकि हम दो अलग-अलग दल हैं, इसलिए हमारे विधानमंडल सदस्यों के साथ चर्चा करके विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू है. प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे कुछ ही समय में 'देवगिरी' बंगले पर पहुंच रहे हैं.

Jan 31, 2026 11:56 (IST)

शरद पवार परिवार शपथ ग्रहण से बनाएगा दूरी!

शरद पवार परिवार सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होगा. शरद पवार गुट नेता शशिकांत शिंदे का कहना है, 'शरद पवार आज दोपहर बाद बारामती से मुंबई के लिए रवाना होंगे, लेकिन शपथ विधि में शामिल नहीं होंगे. सांसद सुप्रिया सुले भी आज बारामती से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी. शपथ विधि में शरद पवार परिवार से शरद पवार, सुप्रिया सुले, रोहित पवार, योगेंद्र पवार शामिल नहीं होंगे.' 

Jan 31, 2026 11:15 (IST)

परिवार अभी दुख से उबर नहीं पाया और... सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर संजय राउत

सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र अभी अजित पवार के निधन के दुख से उबर नहीं पाया है और यह फैसला किया जा रहा है. हालांकि, यह उनकी पार्टी का आंतरिक निर्णय है. प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे राष्ट्रीय नेताओं ने अगर यह फैसला लिया है, तो कुछ सोचकर ही लिया होगा. अजित पवार का पक्ष एक स्वतंत्र गुट है. उनके पार्टी के नेताओं ने वर्षा बंगले पर आकर चर्चा की और यह निर्णय लिया जा रहा है. मैं बस इतना ही कहूंगा कि जब तक अजित पवार का शोक समय समाप्त नहीं होता, मैं अधिक नहीं बोलूंगा.  जब अजित पवार जीवित थे, तब दोनों गुटों का एक साथ आना संभव था, लेकिन अब स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. अजित पवार के जाने का दुख पूरे महाराष्ट्र और हमारे घरों में भी है, वे हर घर का एक जाना-माना चेहरा थे. यह राजनीति अब पारिवारिक है और उनकी पार्टी ही इस पर निर्णय लेगी या फिर अंततः अमित शाह इस पर फैसला लेंगे.

Jan 31, 2026 10:22 (IST)

बिना विधायक बने भी डिप्टी सीएम बनेंगीं सुनेत्रा पवार, पर है एक बड़ी शर्त!

उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद, सुनेत्रा पवार को 6 महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना अनिवार्य होगा. भारतीय संविधान के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जो विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य नहीं है, वह भी मंत्री या उपमुख्यमंत्री बन सकता है अगर वह व्यक्ति 6 महीने के भीतर चुनाव जीतकर या मनोनीत होकर विधायक नहीं बनता है, तो उसका मंत्री पद अपने आप रद्द हो जाता है. ये नियम केंद्र (अनुच्छेद 75(5)) और राज्य, दोनों ही स्तरों पर समान रूप से लागू होता है. वर्तमान में यदि सुनेत्रा पवार किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं, तो उन्हें अगले आधे साल के भीतर सदन की सदस्यता प्राप्त करनी होगी.

Jan 31, 2026 10:17 (IST)

बिना विधायक बने भी डिप्टी सीएम बनेंगीं सुनेत्रा पवार, पर है एक बड़ी शर्त!

उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद, सुनेत्रा पवार को 6 महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना अनिवार्य होगा. भारतीय संविधान के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जो विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य नहीं है, वह भी मंत्री या उपमुख्यमंत्री बन सकता है अगर वह व्यक्ति 6 महीने के भीतर चुनाव जीतकर या मनोनीत होकर विधायक नहीं बनता है, तो उसका मंत्री पद अपने आप रद्द हो जाता है. ये नियम केंद्र (अनुच्छेद 75(5)) और राज्य, दोनों ही स्तरों पर समान रूप से लागू होता है. वर्तमान में यदि सुनेत्रा पवार किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं, तो उन्हें अगले आधे साल के भीतर सदन की सदस्यता प्राप्त करनी होगी.

Jan 31, 2026 10:09 (IST)

NCP विलय के लिए हुई मीटिंग की तस्‍वीर आई सामने, साथ नजर आए शरद पवार और अजित पवार

NCP विलय का ऐलान 12 फरवरी को होना था. इसे लेकर हुई मीटिंग की तस्‍वीर भी सामने आ गई है. इस मीटिंग में शरद पवार, अजित पवार, जयंत पाटिल, रोहित पवार, शशिकांत शिंदे, राजेश टोपे, अमोल कोल्हे नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि एनसीपी विलय को लेकर ये बैठक 17 जनवरी को हुई थी. अब 12 फरवरी को दोनों एनसीपी के विलय का ऐलान किया जाना था. हालांकि, अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी विलय का क्‍या होगा. अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

Jan 31, 2026 09:36 (IST)

मुंबई में सुनेत्रा पवार का संभावित कार्यक्रम

सुनेत्रा पवार मुंबई पहुंच गई हैं. महाराष्‍ट्र की राजनीति में आज कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. सुनेत्रा पवार को आज एनसीपी कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसके बाद उन्‍हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. इसके बाद वह उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकती हैं. ये होगा पूरा कार्यक्रम...

मुंबई में सुनेत्रा पवार का संभावित कार्यक्रम

  • एनसीपी कोर कमेटी की बैठक सुबह 10 बजे देवगिरी बंगले में.
  • दोपहर 1:30 बजे: सुनेत्रा पवार विधान भवन के लिए रवाना होंगी.  
  • दोपहर 2 बजे: विधान भवन में विधायकों की बैठक, जहां सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा.
  • शाम 4:30 बजे: सुनेत्रा पवार राजभवन के लिए रवाना होंगी.
  • शाम 5 बजे: शपथ ग्रहण समारोह - सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी (महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री)

Jan 31, 2026 09:27 (IST)

सुनेत्रा के मुद्दे पर शरद पवार की दो टूक- परिवार को इस पर भरोसे में नहीं लिया गया

शरद पवार ने स्पष्ट किया कि NCP के दोनों गुटों उनके और अजित पवार के बीच जो बातचीत चल रही थी, वह सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही थी, लेकिन उसका परिणाम क्या निकलेगा, यह अब संबंधित नेताओं के निर्णय पर निर्भर करेगा. शरद पवार ने कहा, 'दोनों पक्षों में संवाद बढ़ाने की कोशिश हुई थी और चर्चा सकारात्मक थी. अब आगे क्या होगा, यह बातचीत में शामिल रहे नेताओं को तय करना है.' उन्होंने यह भी बताया कि बातचीत में अजित पवार और जयंत पाटिल सक्रिय रूप से शामिल थे, और अब अंतिम निर्णय जयंत पाटिल करेंगे. सुनेत्रा पवार के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर शरद पवार ने दो टूक जवाब दिया, 'यह निर्णय NCP का था. पवार परिवार को इस पर भरोसे में नहीं लिया गया.' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें प्रक्रिया से बाहर रखा गया, तो उन्होंने कहा- 'मुझे नहीं पता.'

Jan 31, 2026 09:20 (IST)

अजित पवार के बेटे पार्थ जाएंगे राज्‍यसभा

सुनेत्रा पवार के सीट छोड़ने के बाद उनके बड़े बेटे पार्थ राज्यसभा जाएंगे. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्थ पवार को राज्यसभा भेजा जा सकता है. वहीं, सुनेत्रा पवार को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भी मिलेगा. डेप्युटी सीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों पद सुनेत्रा के पास रहेंगे.

Jan 31, 2026 09:15 (IST)

NCP Meeting: दोपहर 2 बजे NCP की महत्‍वपूर्ण बैठक

महाराष्‍ट्र एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात के बाद पत्रकारों को बताया कि शनिवार को नए नेता के चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. बताया जा रहा है कि सुनेत्रा (62) महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं. वह शनिवार दोपहर मुंबई में होने वाली बैठक में राकांपा की विधायक दल की नेता चुनी जाएंगी. इसके बाद उनके महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है. 

Featured Video Of The Day
Baghpat News: 2 बच्चों की मां को Facebook पर हुआ Pyar, पति के सामने Lover से की शादी
Topics mentioned in this article