बस आज की रात है जिंदगी... कार्यक्रम में परफॉर्म करने वाली सिंगर ने शेयर किया केतन का डांस वीडियो

सिंगर रीतू शर्मा ने केतन अग्रवाल के साथ अपनी आखिरी बातचीत को याद करते हुए बताया कि गोयल और अग्रवाल परिवार के बीच कैसे रिश्ते थे. उन्होंने एक डांस वीडियो भी शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
केतन का डांस वीडियो आया सामने.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के बीच उनका पारिवारिक समारोह का डांस वीडियो सामने आया है
  • वीडियो में केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के पिता के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं
  • सिंगर रीतू शर्मा ने बताया कि यह वीडियो केतन के कजिन की शादी से पहले मायरा कार्यक्रम का है
मुंबई:

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के बीच केतन का एक डांस वीडियो सामने आया है, जो उसके पारिवारिक समारोह का है. इस वीडियो में वह अपनी मंगेतर सिया गोयल के पिता के साथ एक डांस करते हुए बहुत ही खुश दिखाई दे रहा है. 7 मई को हुए  एक निजी पारिवारिक कार्यक्रम में परफॉर्म करने वाली सिंगर रीतू शर्मा ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें अग्रवाल और गोयल परिवार के बीच अच्छे संबंधों का पता चलता है.सिंगर रीतू शर्मा ने NDTV से खास बातचीत में  कहा, "मुझे दोनों परिवारों के बीच कोई तनाव या मतभेद महसूस नहीं हुआ."

वीडियो में दिख रहा जश्न का माहौल

सिंगर रीतू शर्मा ने बताया कि यह वीडियो केतन के कजिन की शादी से पहले के मायरा कार्यक्रम का है. इस रस्म में दुल्हन के मामा यानी कि केतन के पिता विशाल और उनका परिवार अपनी बहन को भात पहनाने पहुंचे थे. इस दौरान उनको कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था. सिंगर ने बताया कि केतन अपने परिवार के साथ मायरेदार के तौर पर अपनी बुआ के घर कार्यक्रम में पहुंचा था. सिया उस कार्यक्रम में नहीं गई थी. लेकिन उसके माता-पिता वहां मौजूद थे.

दोनों परिवारों के बीच के रिश्ते का जिक्र करते हुए रीतू शर्मा ने कहा कि जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है,  सभी लोग नाच-गा रहे थे. विशाल और केतन दोनों ही बहुत खुश थे. यह तीसरा पारिवारिक कार्यक्रम था जिसमें उन्होंने परफॉर्म किया. केतन हर कार्यक्रम में शामिल होता था और सभी के साथ घुल-मिल जाता था. उसने सिंगर से गाने की रिक्वेस्ट भी की थी.

Advertisement

केतन के साथ कैसी थी आखिरी बातचीत?

सिंगर ने केतन के साथ हुई आखिरी बातचीत को याद करते हुए उसे मासूम बताया. उन्होंने बताया कि केतन ने उनकी गायकी की तारीफ की थी और उनको जाने से पहले डिनर करने के लिए भी कहा था. सिंगर ने बताया, ' केतन ने कहा, 'रीतू मैम, आप बहुत अच्छी हैं. शाम बहुत शानदार थी और सब कुछ बहुत अच्छे से हुआ. प्लीज़, डिनर कर लीजिए. उन्होंने मुझसे कई बार खाना खाने के लिए कहा. मैं उस आखिरी बातचीत को भूल नहीं पा रही हूं.' सिंगर ने बताया कि दोनों परिवार एक साथ कार्यक्रम में आए थे और एक-दूसरे के साथ डांस भी किया था. वे शादी के लिए सहमत थे और खुश भी थे.

हालांकि केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में ये वीडियो कोई खास सबूत वाला काम नहीं करेगा, लेकिन जांचकर्ता सिया के परिवार और होने वाले ससुराल वालों के साथ रिश्तों की जांच कर रहे हैं, इसलिए इस वीडियो पर सबका ध्यान गया है.

Advertisement

अग्रवाल और गोयल परिवार का साथ में डांस 

सिंगर रीतू शर्मा ने मंगलवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए. पहले वीडियो में केतन के पिता और सिया के माता-पिता - प्रवीण गोयल और पूजा गोयल अन्य रिश्तेदारों के साथ एक-दूसरे के करीब खड़े हैं. केतन के पिता गायिका के साथ बॉलीवुड का मशहूर गाना "यम्मा यम्मा" गा रहे हैं.

सभी लोग "बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां" पर झूम रहे थे. कुछ ही सेकंड बाद केतन, सिया के पिता प्रवीण के साथ फिल्म 'गदर' के गाने 'मैं निकला गड्डी लेके' पर नाचते हुए दिखाई दिए. वे साथ में खुश नज़र आ रहे हैं. ये दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, इनको अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. बता दें कि 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले में केतन को उसकी मंगेतर सिया ने उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर एक चट्टान से धक्का दे दिया था. सिया और चेतन, दोनों ही पुलिस की हिरासत में हैं.

ये भी पढ़ें-केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर केस: संतों ने उठाए बड़े सवाल, ट्रस्ट और जांच पर क्या कुछ बोले? | UP News
Topics mentioned in this article
Pune Murder Case
Ketan Aggarwal Murder Case
Ketan Aggarwals Murder Inside Story
Siya Goyal
Maharashtra News