Maharashtra: महिला ने हर 2 सेकंड में दूसरी को चाकू से गोदा, मरने के बाद भी किए 11 वार, तीसरी सोफे पर बैठकर देखती रही

Chhatrapati Sambhajinagar Woman Stabs Victim 11 Times on Camera: यह जघन्य हत्या छत्रपति संभाजीनगर के बजाजनगर स्थित एक घर में हुई, जहां 40 साल की साधना महेंद्र सोनपटकर को महिला ने दरिंदगी के साथ मार दिया. इसकी वजह अवैध संबंध बताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
11 Stabs in 23 Seconds: Maharashtra Chhatrapati Sambhajinagar Woman Brutal Murder Video

11 Stabs in 23 Seconds, Maharashtra Woman Brutal Murder Captured, Viral Video: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से महिला की जघन्य हत्या का LIVE वीडियो सामने आया है. आरोपी कोई और नहीं एक महिला ही है. 23 सेकंड के वीडियो में आरोपी महिला ने मर चुकी महिला को 11 वार चाकू घोंपते दिखाई दे रही है. पहले वह उसके गले पर चाकू से एक के बाद एक पांच वार करती है. 

इसके बाद उसके पेट पर वार करना शुरू  देती है. आरोपी महिला पेट में तीन वार चाकू घोंपती है, इस दौरान महिला का कुर्ता चाकू में फंसता है तो महिला उसे हटाकर तीन वार और चाकू मारती है. लेकिन पहले से मर चुकी महिला के शरीर में कोई हरकत नहीं होती.  

सोफे पर बैठकर देखती रही महिला  

हत्याकांड के इस वीडियो में एक और चौंकाने वाली बात यह है कि जब आरोपी महिला, दूसरी महिला को लगातार चाकू घोंप रही है, तब एक तीसरी महिला सोफे पर आराम से पैर ऊपर कर, सिर पर हाथ रखकर बैठी है. वह इस खून खराबे को आराम से देखती रहती है, ना तो कुछ बोलती है और ना ही आरोपी महिला को रोकने का प्रयास करती है. अवैध संबंध में हुए इस जघन्य हत्याकांड ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में उससे पूछताछ की जा रही है. 

मृतका महेंद्र सोनपटकर और आरोपी शैला सोनार.

आइए, अब जानते हैं, क्या है पूरा मामला? 

यह जघन्य हत्या छत्रपति संभाजीनगर के बजाजनगर स्थित एक घर में 22 अप्रैल को हुई, जहां 40 साल की साधना महेंद्र सोनपटकर रहती थी. आरोपी महिला शैला सोनार ने साधना के घर में जबरन घुसी. वह अपने साथ चाकू, पिस्तौल, स्प्रे, ताला समेत अन्य  सामान भी लेकर आई थी. घर में घुसते ही आरोपी शैला ने साधना पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. गले, पेट और सीने पर कई बार होने से कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर आरोपी शैला सोनार को शांत कर हिरासत में लिया.  

Advertisement

MBA पास दूल्हा दुल्हन के लिए लाया नकली गहने, उसने लौटा दी बारात, फेरों से पहले कैसे पकड़ी गई धोखेबाजी?

अब जानिए क्यों की गई साधना की हत्या?  

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला शैला के मृतका के पति के साथ अवैध संबंध थे. साथ ही पैसों को लेकर भी कोई विवाद चल रहा था. इसी के चलते इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. आरोपी महिला दो तक पुलिस की कस्टडी में है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा. 

Advertisement

नेपाल की महिला ने 2 दिन तक गुरुग्राम पुलिस को दौड़ाया, खुलासे के बाद रह गई दंग, उसी पर की FIR 

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा की वो प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिसके बाद पंजाब से दिल्ली तक आ गया भूचाल