पुणे में बेटी को छेड़ना मनचले को पड़ा भारी, पिता ने कॉलेज के बाहर सरेआम कर दी 'धुलाई', वीडियो वायरल

पुणे के एक कॉलेज के पास एक पिता ने अपनी बेटी को पिछले 15 दिनों से प्रताड़ित करने वाले मनचले को रंगे हाथों पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. स्टॉकिंग और टॉर्चर से परेशान छात्रा की शिकायत पर यह 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुणे में एक पिता ने अपनी बेटी को परेशान करने वाले युवक की जमकर पिटाई की
  • आरोपी छात्र बताया पिछले 15 दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था और परेशान कर रहा था
  • आरोपी की हरकतों से परेशान होकर लड़की ने पिता को इसके बारे में बताया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे:

पुणे के लोनी कालभोर इलाके में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक पिता का सब्र तब टूट गया जब उन्होंने अपनी बेटी को पिछले 15 दिनों से प्रताड़ित करने वाले युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया. पिता ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी. 'ऑक्सफोर्ड ऑफ द ईस्ट' कहे जाने वाले पुणे में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कई दिनों से लड़की को कर रहा था परेशान

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीड़िता MIT कॉलेज की छात्रा है. वहीं आरोपी पुणे के ही डी.वाई. पाटिल कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है. आरोपी पिछले 15 दिनों से छात्रा को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर परेशान कर रहा था और उसका पीछा भी कर रहा था. मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार छात्रा ने हिम्मत जुटाई और अपने पिता को पूरी बात बताई.

बीच सड़क पिता का फूट पड़ा गुस्सा

बेटी का दर्द सुनकर पिता के गुस्से का ठिकाना नहीं रहा. वे अपनी बेटी के साथ कॉलेज पहुंचे, जहां वह मनचला एक बार फिर छात्रा के आसपास मंडराता हुआ दिखाई दिया. पिता ने पहले युवक को पकड़कर उसे समझाने और उसकी गलती बताने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी गलती मानने के बजाय पिता को अहंकार भरा जवाब दिया. युवक की बदतमीजी देख पिता का धैर्य जवाब दे गया. उन्होंने सरेआम कैंपस के पास ही उसे जमीन पर पटक दिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी.

Advertisement

दिनदहाड़े हुई इस मारपीट से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया. वहां मौजूद अन्य छात्रों और राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल है.

यह भी पढ़ें: दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे 25000, आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने जा रही नया कानून

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | मिसाइल का 'महा-पोस्टमार्टम'! तबाही का पूरा विज्ञान समझिए | Meenakshi Kandwal
Topics mentioned in this article