पुणे: 9 साल की नातिन से दरिंदगी की कोशिश करने वाला नाना गिरफ्तार, इलाके में भारी तनाव; SRPF तैनात

Pune Child Molestation: आरोपी नाना ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश की. जब बच्ची ने आरोपी का विरोध किया और चिल्लाने लगी. बच्ची की आवास सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला पहुंच गई, जिससे बच्ची सुरक्षित बच गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

Attempted Molestation of Child: पुणे में 9 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने का मामला सामने आया है. 50 वर्षीय नाना ने 9 साल की सगी नातिन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. हालांकि बच्ची की चीख सुनकर पड़ोस की महिला पहुंच गई है और बच्ची सुरक्षित बच गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पॉक्सो POCSO एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. आज दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. यह मामला पुणे के पर्वती इलाके का है. इस घटना के बाद इलाके के नागरिक काफी आक्रोशित हो गए हैं.

सगे नाना ने नातिन से की दरिंदगी की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, आरोपी नाना से मिलने उसके नातिन और नाती आए थे. आरोपी ने अपने नाती को पैसे देकर बाहर से कुछ खाने के लिए भेज दिया, ताकि वह घर में नातिन के साथ अकेला रह सके. नाती के बाहर जाते ही आरोपी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश की. जब बच्ची ने आरोपी का विरोध किया और चिल्लाने की आवाज आई, तो पड़ोस में रहने वाली एक महिला का ध्यान उस ओर गया. महिला ने तुरंत हस्तक्षेप किया, जिससे आरोपी की करतूत उजागर हो गई.

 पुणे के पर्वती इलाके में तनाव

इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है. कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, इसलिए एहतियात के तौर पर इलाके में SRPF की कंपनियां तैनात कर दी गई हैं. स्थानीय नागरिकों द्वारा विरोध मार्च निकालने की सूचना मिलने के बाद पुणे शहर पुलिस ने सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया है.

पर्वती पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सहाणे ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कल 5 मई को रात करीब 9:30 बजे पर्वती इलाके में घटित हुई. आरोपी रिश्ते में बच्ची का सगा नाना लगता है. उसने अपनी ही बेटी की बेटी नातिन के साथ अत्याचार करने का प्रयास किया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला तुरंत मौके पर पहुंची, जिसकी वजह से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और बच्ची सुरक्षित बच गई.

Advertisement

आरोपी नाना गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ पॉक्सो POCSO एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. आज दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच करा ली गई है. वर्तमान में बच्ची की स्थिति स्थिर और सुरक्षित है. घटना के बाद कल रात इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस के भारी बंदोबस्त के बाद अब वहां पूरी तरह शांति है.

आरोपी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग

बता दें कि पुणे में बीते दिन चार साल की बच्ची के साथ रेप और फिर उसकी बेरहमी से हत्या की घटना सामने आई. इसके बाद साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ उत्पीड़न और हत्या का मामला सामने आया. इन घटनाओं के बाद पुणे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. इससे लोगों में आक्रोश बढ़ा है. स्थानीय निवासियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ओडिशा में खौफनाक वारदात: 3 साल की बेटी संग न्याय मांग रही भाभी को देवर ने टांगी से काटा, गर्भ में पल रहा था 4 माह का बच्चा

Featured Video Of The Day
Bakrid Controversy: Mumbai में Society में बकरे लाने पर बवाल! बकरीद से पहले कहां-कहां संग्राम?
Topics mentioned in this article