- भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल से जुड़ी नवभारतीय शिव वाहतूक संघटना ने कार्यक्रम का किया आयोजन
- कार्यक्रम में उत्तर भारतीय वाहन चालकों को मराठी भाषा के बुनियादी शब्द और संवाद सिखाए गए
- सभी चालकों ने सामूहिक शपथ ली कि अब वे मराठी बोलेंगे
Marathi For Nothern Indians: मुंबई की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को मजबूती देने के नाम पर शनिवार को उत्तर भारत के वाहन चालकों पर जबरन मराठी थोपने का मामला सामने आया है और ये सब भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल से संबद्ध नवभारतीय शिव वाहतूक संघटना की ओर से करवाया गया. दरअसल, भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल से संबद्ध नवभारतीय शिव वाहतूक संघटना के 9वें वर्धापन दिवस के अवसर पर बांद्रा स्थित रंग शारदा ऑडिटोरियम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस समारोह में होने वाली “मराठी बोलो – महाराष्ट्र जोड़ो” अभियान अब चर्चा में है.
बताया जाता है कि इस कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय प्रवासी वाहन चालकों का शामिल किया गया था. कार्यक्रम का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि महाराष्ट्र में रहकर जीविकोपार्जन करने वाले प्रवासियों को स्थानीय भाषा और संस्कृति के करीब लाना था. कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को मराठी भाषा के बुनियादी शब्द और संवाद सिखाए गए, ताकि वे स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सकें.
सामूहिक शपथ में होने वाहन चालक "हम मराठी बोलेंगे"
समारोह के दौरान ऑडिटोरियम में मौजूद हजारों लोगों को हाठ उठाकर एक साथ संकल्प दिलाया गया. इस दौरान यहां उपस्थित सभी चालकों को "अब हम मराठी बोलेंगे” की सामूहिक शपथ दिलाई गई. यह शपथ इस बात का प्रतीक है कि भाषा केवल संवाद का साधन नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला एक मजबूत सूत्र है. "मराठी बोलो-महाराष्ट्र जोड़ो" के इस नारे ने यह संदेश दिया कि महाराष्ट्र की प्रगति में मराठी भाषा का सम्मान सर्वोपरि है.
यह दिया गया तर्क
आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि जब प्रवासी स्थानीय भाषा को अपनाते हैं, तो आपसी विश्वास और सौहार्द बढ़ता है. वाहन चालक, जो शहर की लाइफ लाइन माने जाते हैं, यदि वे मराठी में संवाद करेंगे, तो इससे न केवल उनका दैनिक कामकाज आसान होगा, बल्कि महाराष्ट्र की गौरवशाली संस्कृति के प्रति उनका सम्मान भी प्रदर्शित होगा.
यह भी पढ़ें- परीक्षा में खुलेआम हुआ AI का इस्तेमाल, 500 से ज़्यादा छात्रों ने मारा नकल
इस समारोह में राजनीति और समाज सेवा से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले, भाजपा नेता आशीष शेलार, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक और पूर्व महापौर रितू तावड़ जैसे गणमान्य लोग शामिल हुए. साथ ही प्रविण दरेकर, सुधीर मुनगंटीवार, अर्जुन खोतकर, विधायक मुरजी पटेल, विधायक सुनील कर्जतकर और हाजी अराफत शेख ने भी उपस्थित होकर संगठन के इस प्रयास की सराहना की.
यह भी पढ़ें- महासमुंद एलपीजी घोटाला: खाद्य अधिकारी ही निकला 1.5 करोड़ के गबन का मास्टरमाइंड














