नासिक TCS केस: न‍िदा खान, शाहरुख कुरेशी और रजा मेमन उगलेंगे राज, पांच द‍िन पूछताछ करेगी पुल‍िस 

नासिक की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) बीपीओ यूनिट में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के गंभीर आरोपों में घिरी मुख्य आरोपी निदा खान, शाहरुख कुरेशी और रजा मेमन को अदालत ने 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. लगभग 25-40 दिनों से पुलिस को चकमा दे रही निदा खान को हाल ही में छत्रपति संभाजीनगर के नारेगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया था.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Nasik Tcs Case: निदा खान को बचाने में इम्तियाज जलील का हाथ, BJP विधायक गोपीचंद पडलकर का आरोप

नासिक TCS बीपीओ मामले में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के आरोपी न‍िदा खान, शाहरुख कुरेशी और रजा मेमन को अदालत ने 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद अब SIT साजिश की कड़ियों को जोड़ने के लिए इनसे कड़ी पूछताछ करेगी.  कथित धर्म परिवर्तन मामले में फरार चल रही निदा खान को  करीब 25 दिनों से पुलिस को चकमा दे रही निदा खान को छत्रपति संभाजी नगर जिले के नारेगांव इलाके से हिरासत में लिया गया था. (शरद सातपुते की र‍िपोर्ट)

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नासिक स्थित बीपीओ यूनिट में हुए कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) ने न‍िदा खान व दो संदिग्ध आरोपियों, शाहरुख कुरेशी और रजा मेमन को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.

मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज इस मामले में कल ही SIT ने दोनों आरोपियों को नासिक जेल से अपनी हिरासत में लिया था. अब पुलिस कस्टडी के दौरान SIT इन दोनों से इस पूरे नेटवर्क और साजिश की कड़ियों को जोड़ने के लिए कड़ी पूछताछ करेगी.  

क्या है नासिक TCS मामला?

यह मामला महाराष्ट्र के नासिक में तब चर्चा में आया जब TCS की बीपीओ यूनिट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने टीम लीडर्स और एचआर (HR) पर गंभीर आरोप लगाए. इन आरोपों में यौन उत्पीड़न और कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार के साथ-साथ नमाज पढ़ने व बीफ खाने के लिए मजबूर कर 'धार्मिक धर्मांतरण' का दबाव डालना शामिल है.

  • अंडरकवर ऑपरेशन: SIT की 6 महिला पुलिस अधिकारियों ने सादे कपड़ों में कर्मचारी बनकर 40 दिनों तक कंपनी में काम किया और सबूत जुटाए.
  • मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी: मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया जा चुका है. 11 मई तक पुल‍िस कस्‍टडी में रहेगी.
  • FIR की संख्या: अब तक इस मामले में कुल 9 FIR दर्ज की जा चुकी हैं. 

नास‍िक टीसीएस केस पर स‍ियासत

मामले ने अब राजनीतिक रूप भी ले लिया है. बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने सांगली में मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी निदा खान को बचाने में पूर्व सांसद इम्तियाज जलील का हाथ है. पडलकर ने इस पूरे घटनाक्रम को एक बड़ा षडयंत्र करार दिया है. TCS ने आरोपों के बाद संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. फिलहाल, SIT की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई और चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें- नासिक केस की मास्टरमाइंड निदा खान को AIMIM पार्षद ने दी पनाह? पुलिस के खुलासे से मची खलबली

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Debate में मुद्दे से भटके Deepak Jha,BJP प्रवक्ता ने दिया करारा जवाब! | PM Modi
Topics mentioned in this article