Dhongi Baba Booked: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक और ढोंगी बाबा महेश गिरि सामने आया है, जिसके खिलाफ यौन शोषण की मिली शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. पीड़ित एक युवती ने थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि मठ के बाबा महेश गिरि ने शादी की बाधा दूर करने के नाम पर उसका यौन शोषण किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
ये भी पढ़ें-Child Theft On Camera: मां के साथ सो रही बच्ची को ले भागा शख्स, रेलवे प्लेटफार्म पर दिखा, ढूंढने सूरत से MP रवाना हुई पुलिस
SIT कर रही है नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात केस की जांच
गौरतलब है खुद को "कैप्टन" और "कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट" बताने वाले नासिक जिले में ढोंगी अशोक खरात के खिलाफ यौन शोषण, ठगी और अंधविश्वास फैलाने के गंभीर आरोप हैं. मार्च 2026 के अंत में गिरफ्तार खरात मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रही है. आरोपी महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. उसके पास से कई अश्लील वीडियो बरामद भी हुए हैं.
शिकायत के बाद बाबा महेश गिरि के खिलाफ दर्ज किया गया FIR
रिपोर्ट के मुताबिक धारणगांव खडक स्थित मठ के बाबा महेश गिरि के खिलाफ मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण और जादू-टोना विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है. आरोप है कि पीड़िता की परेशानी का फायदा उठाकर ढोंगी बाबा ने उसे अपनी जाल में फंसाया और उसके साथ यौन शोषण को अंजाम दिया.
ये भी पढ़ें-Dogs Terror: MP में कुत्तों का आतंक, सतना में 1 आवारा कुत्ते ने 40 को काट खाया, अस्पताल में मची चीख-पुकार
ये भी पढ़ें-Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी
त्र्यंबकेश्वर रोड स्थित सुनसान जगह पर युवती का किया यौन शोषण
पीड़िता के बयान के मुताबिक, आरोपी ने दैवीय विधि के नाम पर मार्ग दर्शन कराने के बहाने उसके परिवार से युवती को एकांत में ले जाने की बात कही और उसे नासिक के त्र्यंबकेश्वर रोड स्थित एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने युवती के गले में पहनी रुद्राक्ष की माला का डर दिखाया और उसके साथ यौन शोषण किया और युवती को नासिक छोड़कर पुणे स्थित अपने मठ की ओर भाग निकला.
जादू-टोना विरोधी एक्ट के तहत ढोंगी बाबा के खिलाफ केस दर्ज
पीड़ित परिवार ने जब इस आपबीती को अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकर्ताओं को बताया, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत जिला पुलिस अधीक्षक को सूचित किया. इसके बाद लासलगांव पुलिस स्टेशन में रात 2 बजे आरोपी महेश गिरि के खिलाफ संबंधित धाराओं और जादू-टोना विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया किया.
अपने मठ से फरार है बाबा महेश गिरि, पुलिस ने तेज की तलाश
फिलहाल बाबा महेश गिरि लापता है, पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई है कि इस आरोपी बाबा ने 'दैवीय शक्ति' के नाम पर कई अन्य महिलाओं और युवतियों का भी यौन शोषण किया है. पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई और भी इसका शिकार हुआ है, तो वे बिना डरे सामने आएं.
ये भी पढ़ें-कौन हैं आयुष जाखड़? जिनकी पत्नी भी है IPS, चर्चा में है बीजेपी MLA के बेटे के खिलाफ उनका हाई वोल्टेज एक्शन














