नासिक केस की मास्टरमाइंड निदा खान को AIMIM पार्षद ने दी पनाह? पुलिस के खुलासे से मची खलबली

Nida Khan Matin Patel AIMIM: नासिक केस में विस्फोटक खुलासा. मुख्य आरोपी निदा खान को AIMIM पार्षद मतीन पटेल ने दी पनाह. पुलिस ने मतीन पटेल को थमाया नोटिस, बढ़ सकती है मुश्किलें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नासिक के TCS धर्मांतरण मामले की मुख्य संदिग्ध निदा खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
  • निदा खान पिछले पांच दिनों से छत्रपति संभाजीनगर के एक पार्षद के घर छिपी हुई थी
  • पुलिस ने निदा खान की गिरफ्तारी के लिए सादी वर्दी में 20 जवानों के साथ चार दिन नजर रखी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Nashik TCS Case Nida Khan: नासिक के बहुचर्चित TCS धर्मांतरण मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस केस की मुख्य संदिग्ध निदा खान, जिसे पुलिस की कई टीमें सरगर्मी से तलाश रही थीं, वह पिछले पांच दिनों से छत्रपति संभाजीनगर के एक पार्षद के घर पर छिपी बैठी थी. बता दें कि निदा खान को नासिक क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. जिसके लिए 20 पुलिसवाले सादी वर्दी में रहे और पिछले चार दिनों से उस पर नजर रखे हुए थे. 

पार्षद की चौखट पर 'गुनहगार' का डेरा

नासिक पुलिस की तफ्तीश में यह चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि मुख्य आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर में पनाह दी गई थी. चौंकाने वाली बात यह है कि उसे छिपाने वाला कोई और नहीं, बल्कि AIMIM के पार्षद मतीन पटेल बताए जा रहे हैं. सूत्रों का दावा है कि निदा खान पिछले पांच दिनों से मतीन पटेल के ठिकाने पर ही रुकी हुई थी. जैसे ही पुलिस की रडार पर यह लोकेशन आई, जांच की दिशा पूरी तरह से बदल गई है.
ये भी पढ़ें: TCS धर्मांतरण मामले में पुलिस ने निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर नगर से किया गिरफ्तार

पार्षद मतीन पटेल को पुलिस का नोटिस

इस मामले में सबूत हाथ लगते ही नासिक पुलिस ने एक्शन मोड में आ गई है. पुलिस ने AIMIM पार्षद मतीन पटेल को आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक फरार आरोपी को जानते-बूझते हुए संरक्षण देना कानूनन गंभीर अपराध है. मतीन पटेल को जल्द ही पुलिस के सामने पेश होना होगा, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या पार्षद सिर्फ पनाह देने तक सीमित थे या इस पूरी साजिश के पीछे उनका भी कोई हाथ है.
ये भी पढ़ें: TCS धर्मांतरण केस में निदा खान की गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीर, पूछताछ में खुलेंगे गहरे राज

सियासी गलियारों में हड़कंप और तीखे सवाल

दूसरी तरफ एक निर्वाचित प्रतिनिधि पर आरोपी को बचाने के आरोपों ने शहर में राजनीतिक विवाद छेड़ दिया है. स्थानीय जनता और विपक्षी दल अब यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक जन प्रतिनिधि ने कानून का साथ देने के बजाय एक संदिग्ध को अपनी छत्रछाया में क्यों रखा. इस खुलासे के बाद AIMIM के खेमे में सन्नाटा है, वहीं अन्य राजनीतिक दल इस मुद्दे पर पार्षद के इस्तीफे और उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

जांच के घेरे में 'गुप्त पनाहगाह' के राज

पुलिस की टीमें अब निदा खान के उन पांच दिनों का कच्चा चिट्ठा खंगाल रही हैं. क्या इस दौरान निदा किसी और के संपर्क में थी? क्या मतीन पटेल उसे शहर से बाहर निकालने की फिराक में थे? इन सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं. पुलिस का मानना है कि मतीन पटेल से होने वाली पूछताछ में कुछ ऐसे सफेदपोशों के नाम भी सामने आ सकते हैं, जो अब तक पर्दे के पीछे रहकर इस पूरे खेल को नियंत्रित कर रहे थे.
ये भी पढ़ें: Nida Khan Arrest: सादी वर्दी में 20 पुलिसवाले, चार दिन की निगरानी, निदा खान को पकड़ने के लिए नासिक पुलिस ने ऐसे फैलाया था जाल

Featured Video Of The Day
PM Modi Bengaluru Visit : PM मोदी के दौरे से पहले मिली जिलेटिन स्टीक | Top News | NDTV India