नासिक में बड़ा हादसा: टक्कर के बाद पिकअप वाहन में लगी आग, चार लोग जिंदा जले

Nashik Road Accident: नासिक जिले के सिन्नर तालुका में ट्रक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन में आग लग गई. इस भीषण आगजनी में चार लोगों ने अपनी जान गंवाई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Nashik Road Accident: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक में बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में चार लोग जिंदा जल गए. दरअसल, नासिक जिले में एक ट्रक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई.  वहीं टक्कर के बाद पिकअप वाहन में भीषण (Pickup vehicle Fire) आग लग गई. वहीं आग में झुलसने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना नासिक जिले के सिन्नर तालुका में पंचाले गांव के पास शहा रोड पर हुई है. 

पिकअप वाहन में लगी भीषण आग

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन में तुरंत आग पकड़ ली और विकराल रूप ले लिया. वहीं पिकअप में सवार लोगों को भी बाहर निकलने का मौका नहीं पाया. जानकारी के अनुसार, पंचाले गांव का एक आदिवासी परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था.

गाड़ी को 100 फीट तक घिसटता रहा ट्रक चालक

रात को कार्यक्रम समाप्त कर पिकअप वाहन से घर लौटते समय, गांव से करीब दो किलोमीटर पहले शहा रोड पर सामने से आ रहे एक अशोक लेलैंड ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक, पिकअप वाहन को करीब 100 फीट तक घिसटता हुआ ले गया. घर्षण के कारण टायर ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई.

इस भीषण हादसे में चार लोगों ने अपनी जान गंवाई है. दरअसल,  पिकअप में सवार तीन लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: VIDEO: बदायूं में चलती कार में लगी आग, CHO महिला की जिंदा जलकर मौत; पति भी गंभीर रूप से झुलसा

Featured Video Of The Day
Bengal Election Results 2026: Mamata Banerjee नहीं देंगी इस्तीफा तो क्या होगा? | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article