नागपुर में 4 साल के पोते ने रंग लगाया तो नानी ने उड़ेल दिया खौलता पानी, CCTV में कैद खौफनाक घटना

Nagpur boiling water incident: 4 वर्षीय मासूम ओम हरीश वांगे घर के बाहर अपनी पिचकारी से होली खेल रहा था. इसी दौरान उसकी नानी, सिंधु ठाकरे, होली की लकड़ियों के लिए गर्म किया गया पानी बाल्टी में भरकर ले जा रही थीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नागपुर के कोराडी इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने अपने चार वर्षीय पोते पर उबलता हुआ पानी डाल दिया था
  • बच्चे ने खेलते हुए नानी पर होली के रंग से पिचकारी से रंग डाल दिया था, जिससे महिला आगबबूला हो गई
  • बच्चा लगभग पैंतालीस प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नागपुर में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही 4 साल के मासूम नाती पर सिर्फ इसलिए उबलता हुआ गर्म पानी डाल दिया, क्योंकि बच्चे ने खेल-खेल में उन पर रंग डाल दिया था. इस अमानवीय कृत्य का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला नागपुर जिले के कोराडी इलाके का है. 

खेल-खेल में हुआ खौफनाक हादसा

जानकारी के मुताबिक, 4 वर्षीय मासूम ओम हरीश वांगे घर के बाहर अपनी पिचकारी से होली खेल रहा था. इसी दौरान उसकी नानी, सिंधु ठाकरे, होली की लकड़ियों के लिए गर्म किया गया पानी बाल्टी में भरकर ले जा रही थीं. मासूम ओम ने अपनी पिचकारी से नानी पर थोड़ा सा रंग डाल दिया.

रंग डलते ही नानी इस कदर आगबबूला हो गई कि उसने अपना आपा खो दिया और हाथ में पकड़ी खौलते हुए पानी की पूरी बाल्टी मासूम बच्चे के ऊपर पलट दी.

Advertisement

45 प्रतिशत झुलसा मासूम

उबलता पानी शरीर पर गिरते ही मासूम ओम दर्द से तड़पने और चीखने लगा. शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और तुरंत उस पर ठंडा पानी डाला गया, लेकिन तब तक मासूम का कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस चुका था. बच्चे को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, बच्चा करीब 45 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मासूम के पिता 'वेकोली' (WCL) में कार्यरत हैं.

CCTV फुटेज ने खोली पोल, इलाके में भारी रोष

घटना का जो वीडियो सामने आया है, वह किसी का भी कलेजा कंपा देने वाला है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक महिला ने बिना सोचे-समझे एक छोटे बच्चे पर खौफनाक कृत्य किया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में नानी के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है. लोग आरोपी महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान के चक्रव्यूह में फंस गया अमेरिका? अब क्या करेंगे ट्रंप मियां