ICICI बैंक में गोल्ड लोन घोटाला! नकली सोना रखकर लिया 23 करोड़ का कर्ज, मिला कैसे?

Gold Loan Scam: नागपुर पुलिस के मुताबिक, ICICI बैंक के जोनल ऑफिस में कार्यरत धनंजय रमेश थिटे की शिकायत पर धंतोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. बैंक द्वारा कराए गए गोल्ड लोन ऑडिट में पता चला कि मनीभवन शाखा सहित कुल 9 अलग-अलग शाखाओं में जमा किया गया सोना नकली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोल्ड लोन घोटाला. (AI फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नागपुर के ICICI बैंक की नौ शाखाओं में नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर करीब 23 करोड़ रुपये का लोन लिया गया
  • जनवरी 2023 से अक्टूबर 2025 के बीच 195 खाताधारकों ने नकली सोने के गहनों के जरिए फर्जीवाड़ा किया
  • बैंक के आंतरिक ऑडिट में नकली सोने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपुर:

महाराष्ट्र के नागपुर में 23 करोड़ का गोल्ड लोन घोटाला सामने आया है. हैरानी की बात है कि ICICI बैंक की विभिन्न शाखाओं में नकली सोने के आभूषणों को असली बताकर गिरवी रखा गया और बैंक से करीब 23 करोड़ रुपये का लोन हासिल कर लिया गया. इस मामले में बैंक की शिकायत पर धंतोली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

बैंक की 9 अलग-अलग शाखाओं में रखे गए नकली गहने

इस पूरे फर्जीवाड़े को जनवरी 2023 से अक्टूबर 2025 के बीच अंजाम दिया गया. बैंक ने जब अपने 'गोल्ड लोन' पोर्टफोलियो का आंतरिक ऑडिट करवाया, तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. ऑडिट के दौरान पता चला कि बैंक की 9 अलग-अलग शाखाओं में रखे गए आभूषण वास्तव में सोने के नहीं, बल्कि नकली थे. जानकारी के अनुसार कुल 195 खाताधारकों ने फर्जी तरीके से लोन उठाया.

गोल्ड की शुद्धता जांचे बिना कैसे मिला कर्ज?

बैंक की आधिकारिक शिकायत के बाद धंतोली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या बैंक के भीतर के कुछ कर्मचारी या अधिकारी भी इस सिंडिकेट का हिस्सा थे, क्योंकि गोल्ड की शुद्धता जांचने वाले वैल्युअर्स की हरी झंडी के बिना इतना बड़ा कर्ज मिलना नामुमकिन है. फिलहाल पुलिस उन सभी 195 संदिग्ध खाताधारकों और संबंधित वैल्युअर्स की सूची तैयार कर रही है, ताकि जांच आगे बढ़ सके.

नकली सोना रख बैंक ने कैसे दिया गोल्ड लोन?

नागपुर पुलिस के मुताबिक, ICICI बैंक के जोनल ऑफिस में कार्यरत धनंजय रमेश थिटे की शिकायत पर धंतोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. बैंक द्वारा कराए गए गोल्ड लोन ऑडिट में पता चला कि मनीभवन शाखा सहित कुल 9 अलग-अलग शाखाओं में जमा किया गया सोना नकली है.

Advertisement

आरोप है जनवरी 2023 से अक्टूबर 2025 के बीच 159 खाताधारकों ने बैंक के वैल्युअर और ऑडिटर्स के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया. नकली गहनों को असली बताकर बैंक से करीब 23,19,64,751 रुपये का कर्ज लिया गया.पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 409, 420, 468, 120 (ब) और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 

Featured Video Of The Day
CM Yogi Mother Controversy: योगी की मां को गाली, मौलाना की सारी हेकड़ी निकल गई!