मुंबई के लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स बेचने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, जानें कैसे हॉस्टल में पहुंचाता था नशा

Mumbai Drugs Case: जांच में एक और अहम बात सामने आई है कि 11 अप्रैल 2026 को आयोजित नेस्को पार्टी में शुभ खुद मौजूद था. पुलिस का कहना है कि तकनीकी सबूत और लोकेशन डेटा से यह साफ हुआ है कि वह पार्टी में था और वहां अन्य आरोपियों के संपर्क में भी आया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई के नेस्को सेंटर ड्रग्स सप्लाई मामले में बड़ा एक्शन.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई के नेस्को सेंटर में ड्रग्स ओवरडोज से दो कॉलेज छात्रों की मौत के मामले में पुलिस एक्शन में है
  • 21 वर्षीय आरोपी शुभ को कल्याण से गिरफ्तार किया गया, जो ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी है
  • आरोपी शुभ ने एमडीएमए ड्रग्स का पैकेट चर्नी रोड के एक हॉस्टल में प्रतीक पांडे के लिए पहुंचाया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई के चर्चित नेस्को सेंटर में एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स के ओवरडोज से दो कॉलेज छात्रों की मौत के बाद पुलिस लगातार एक्शन में है. इस मामले में वनराई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. फरार चल रहे 21 साल के आरोपी को पुलिस ने कल्याण से गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी शुभ इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क की सप्लाई चेन में अहम कड़ी था,जो खासकर छात्रों के हॉस्टल और युवाओं तक नशे की खेप पहुंचाने में शामिल था.

ड्रग्स सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि 21 साल के आरोपी ने पहले से गिरफ्तार आरोपी और सप्लायर आनंद पटेल के कहने पर एमडीएमए (एक्स्टेसी) ड्रग्स से भरा पैकेट चर्नी रोड इलाके में स्थित एक हॉस्टल तक पहुंचाया था. यह पैकेट आरोपी प्रतीक पांडे के लिए था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी शुभ को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसके वकीलों सुरेंद्र लांडगे और आज़ाद गुप्ता ने पुलिस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है.

आरोपी का दावा- पैकेट में क्या था, मुझे नहीं पता

उनका दावा था कि आरोपी  को इस केस में फंसाया जा रहा है और उसने सिर्फ एक पैक बॉक्स डिलीवर किया था. जिसके अंदर क्या था, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं थी. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 20 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है,ताकि आगे की पूछताछ की जा सके. वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रतीक पांडे ने खुलासा किया है कि उसने एक्स्टेसी ड्रग्स की गोलियां आनंद पटेल से ली थीं, और यह खेप उसे शुभ के जरिए ही मिली थीं.

लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स से दो लोगों की मौत

जांच में एक और अहम बात सामने आई है कि 11 अप्रैल 2026 को आयोजित नेस्को पार्टी में शुभ खुद मौजूद था. पुलिस का कहना है कि तकनीकी सबूत और लोकेशन डेटा से यह साफ हुआ है कि वह पार्टी में था और वहां अन्य आरोपियों के संपर्क में भी आया था. इसी इवेंट के दौरान ड्रग्स का इस्तेमाल और सप्लाई नेटवर्क सक्रिय होने की बात भी सामने आई है.

Advertisement

कौन सप्लाई कर रहा था ड्रग्स?

अब पुलिस इस कड़ी को और आगे जोड़ने में लगी है. यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी शुभ ने ड्रग्स किससे हासिल किया, किन-किन लोगों तक सप्लाई की और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसे नेस्को कॉन्सर्ट का टिकट किसने दिलाया. वह किन लोगों के साथ पार्टी में पहुंचा था और प्रतीक पांडे के अलावा उसने और किन लोगों को ड्रग्स पहुंचाईं थी.

ये भी पढ़ें- मुंबई के लाइव कॉन्सर्ट में किसने बेचे ड्रग्स, 2 मौतों का जिम्मेदार कौन? अब तक 6 लोग गिरफ्तार

Advertisement
Featured Video Of The Day
M3M Foundation | सर्वाइवल से आत्मनिर्भरता तक: बदलती जनजातीय ज़िंदगियां | NDTV India