Cyber Fraud With Judge: मुंबई में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर की एक अदालत में तैनात माननीय जज को ऑनलाइन ठगों ने अपना शिकार बना लिया. ठगों ने फर्जी कस्टमर केयर बनकर जज के खाते से करीब 93 हजार रुपए उड़ा लिए. साइबर ठगी के शिकार हुए जज को व्हॉट्सएप पर एक फर्जी ऐप का लिंक भेजकर जज को गुमराह किया और उनके खाते से पैसे उड़ा लिए.
ये भी पढ़ें-आइसक्रीम बेचने वाले MP के शाहिद खान की टीम इंडिया में एंट्री, T20 मुकाबले में श्रीलंका में दिखाएंगे अपना कमाल
मोबाइल स्क्रीन में आई समस्या ठीक कराने के लिए इंटरनेट पर मिला फर्जी नंबर
रिपोर्ट के मुताबिक माननीय जज को गत 30 मार्च को साइबर ठगी का शिकार बनाया गया, वारदात के दिन पीड़ित जज को मोबाइल फोन की स्क्रीन में कुछ दिक्कत महसूस हुई थी. स्क्रीन में आई समस्या ठीक कराने के लिए जज ने इंटरनेट पर सर्च किया और सर्च में मिले फर्जी कस्टमर केयर के नंबर पर संपर्क किया. फर्जी कस्टमर केयर वाले जज को एक लिंक भेजा और लिंक पर क्लिक करते ही जज साइबर ठगी के शिकार हो गए.
भरोसा जीतने के बाद ठगों ने जज को एक फर्जी ऐप का डाउनलोड करवा दिया
गौरतलब है पीड़ित जज को फर्जी कस्टमेयर का नंबर इंटरनेट पर सर्च से मिला था, जहां ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर ठगों ने लिंक पर मिले जज के नंबर पर कॉल करके उनसे बात करने की कोशिश की. बातों-बातों में साइबर ठगों ने जज का भरोसा जीत लिया और एक फर्जी ऐप का लिंक भेजकर उनके फोन में डाउनलोड करवा दिया और ठगों को जज के मोबाइल और बैंकिंग डिटेल्स तक एक्सेस मिल गया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: सीट के लिए सिटी बस में दो महिलाओं के बीच छिड़ा मल्लयुद्ध, खींचे एक-दूसरे के बाल, हॉट केक बना वीडियो
दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन से साइबर ठगों ने कुल ₹93,000 निकाल लिए गए
माननीय जज के फोन का एक्सेस मिलते ही कुछ ही देर बाद जज के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए साइबर ठगो ने कुल ₹93,000 निकाल लिए गए. जज को ठगी का पता तब चला जब उनके खाते से पैसे कटने का मैसेज आया. ठगी का एहसास होने के बाद जज नेतुरंत पुलिस से संपर्क किया. मामले में ताड़देव पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़ें-अरबों का मालिक, लेकिन ITR में दिखाता था सिर्फ 12 लाख रुपए, ढोंगी अशोक खरात पर करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप














