बर्थ डे पार्टी, 250 KM की स्पीड और टुकड़ों में शव... मुंबई BMW हादसे की खौफनाक कहानी, VIDEO

इंस्टाग्राम लाइव से मिली एक तस्वीर से यह साफ हो रहा है कि हादसे से पहले BMW 251 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी. इस हादसे में योगेश और रिकेबा नामक दो दोस्तों की मौत हुई. हादसे वाले दिन योगेश का जन्मदिन था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mumbai BMW Accident: BMW की यह दशा ही बता रही है कि टक्कर कितनी तेज रही होगी.
सोशल मीडिया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसकी तस्वीरें देख रूंह कांप जाए.
  • इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. हादसे से पहले BMW 250 से अधिक की स्पीड से चल रही थी.
  • हादसे में जान गंवाने एक युवक का उसी दिन बर्थडे था. बर्थ डे पार्टी के बाद वो दोस्तों के साथ ड्राइव पर निकला था.
मुंबई:

BMW Accident: रफ्तार का रोमांच कैसे चंद सेकेंड में मौत के आगोश में पहुंचा देता है, इसकी एक खौफनाक कहानी महाराष्ट्र से सामने आई है. मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसकी तस्वीरें देख रूंह कांप जाए. इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार तड़के हुए इस हादसे में बर्थ-डे पार्टी के बाद ड्राइव पर निकले दो दोस्तों की मौत हो गई. हादसे से जुड़ी जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें लग्जरी कार BMW बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रही है. बताया जाता है कि हादसे के समय गाड़ी 250 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की स्पीड से चल रही थी. 

डिवाइडर से टकरा कर कई बार पलटी कार

इस हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार BMW कार के सड़क के डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजे मुंबई-वडोदरा राजमार्ग पर बदलापुर के निकट हुई, जब लग्जरी कार टिटवाला से लौट रही थी.

योगेश दीघे और रिकेबा जैबक की मौत, योगेश का था बर्थडे

मृतकों की पहचान बदलापुर निवासी योगेश दीघे (26) और रिकेबा जैकब (24) के रूप में हुई है. कार में सवार एक अन्य व्यक्ति आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका ठाणे के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. सामने आई जानकारी के अनुसार योगेश दीघे का जन्मदिन था, उसने बदलापुर वेस्ट में दोस्तों के साथ पार्टी की थी. जिसके बाद यह हादसा हुआ.  

Advertisement

251 किलोमीटर की स्पीड से थी कार

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार कथित रूप से तेज गति से चलाई जा रही थी. इसी दौरान वह सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद कार कई बार पलटने के बाद रुकी. दुर्घटना का प्रभाव इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इंस्टाग्राम लाइव से मिली एक तस्वीर से यह साफ हो रहा है कि हादसे से पहले BMW 251 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी.

251 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी गाड़ी.
Photo Credit: सोशल मीडिया

क्या नशे में था चालक, पुलिस कर रही जांच

तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने अधिकारियों को इस दुर्घटना की सूचना दी. अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. बदलापुर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी ने कहा, ‘‘इस दुर्घटना के संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है.''

Advertisement

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विभाग की टीम ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि दुर्घटना के समय चालक शराब के प्रभाव में था या नहीं.

यह भी पढ़ें - BMW डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, मुंबई-वडोदरा हाईवे पर कई मीटर तक बिखरे शव के टुकड़े

Featured Video Of The Day
लापता पत्नी की तलाश में पति का वीडियो वायरल, महिला के सगे भाई ने की हत्या
Topics mentioned in this article
BMW Accident
Bmw Accident News
Mumbai Bmw Accident
BMW Crash
Bmw Crash Accident