इंसानियत शर्मसार! 28 साल के लड़के ने 80 साल की बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म

महाराष्ट्र के संभाजी नगर में एक लड़के ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक बुजुर्ग महिला के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की, जिससे सुनकर इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर में बुजुर्ग महिला से रेप.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर जिले में एक 28 वर्षीय युवक ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया
  • आरोपी युवक को पुलिस ने मौके से हिरासत में लेकर उसकी मेडिकल जांच छत्रपती संभाजीनगर के सरकारी अस्पताल में कराई
  • घटना की जानकारी मिलते ही पाचोड पुलिस स्टेशन के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा होकर कड़ी कार्रवाई की मांग की
मुंबई:

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना सामने आई है, जिससे सुनकर किसी की भी रूह कांप उठे. एक 28 साल के लड़के पर एक 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. इस भयावह घटना से इलाके के लोग भी सदमे में हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पाचोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. 

80 साल की बुजर्ग महिला से दुष्कर्म

आरोपी की मेडिकल जांच कराने के लिए पुलिस उसे छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी घाटी अस्पताल लेकर पहुंची. इस घिनौनी वारदात की खबर जैसे ही पाचोड और आसपास के इलाकों में फैली, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. घटना से आक्रोशित लोगों की भारी भीड़ रात के समय पाचोड पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गई. गुस्साए लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और उसे कड़ी सजा देने की मांग को लेकर पुलिस थाने का घेराव किया.

छत्तीसगढ़ में भी 25 साल के लड़के ने किया था बुजुर्ग का रेप

ऐसा ही एक मामला फरवरी महीने में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से भी सामने आई थी. एक 25 साल के युवक ने 86 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया था. इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. घटना के समय बुजुर्ग महिला का बेटा और बहू मजदूरी करने गए थे. वह घर पर अकेली थी. इसी का फायदा उठाते हिए आरोपी उनके घर में गुसा और उनके साथ रेप किया. गंभीर हालत में महिला को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऐसा ही मामला अब महाराष्ट्र के संभाजीनगर में भी देखने को मिला है. यहां एक 28 साल के लड़के ने सभी मानवीय हदें पार करते हुए एक 80 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म किया. 

ये भी पढ़ें- 86 साल की बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, 25 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

Advertisement
Featured Video Of The Day
सिया ने कैसे रची सोनम वाली वारदात?
Topics mentioned in this article
Maharashtra News
Maharashtra Crime
Old Women Raped
Sambhajinagar Police
Maharashtra Rape