महाराष्ट्र में 2 महीने में 35 ढोंगी बाबाओं पर FIR, अशोक खरात और अल्ताफ रईस समेत देखें पूरी लिस्ट

Maharashtra News: महाराष्ट्र में अंधविश्वास के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. पिछले दो माह के भीतर पूरे राज्य में 35 ढोंगी बाबाओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Maharashtra News: महाराष्ट्र में ढोंगी और पाखंडी बाबाओं के खिलाफ एक बड़ा अभियान देखने को मिल रहा है. 'महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति' द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले दो महीनों के भीतर पूरे राज्य में 35 ढोंगी बाबाओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई जिलों में इन ढोंगी बाबाओं के 'दरबारों' पर कार्रवाई की है! अंधविश्वास का यह काला खेल सिर्फ ग्रामीण इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरी क्षेत्रों से भी भोंदूगिरी के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं.

महिलाओं का यौन शोषण और आर्थिक धोखाधड़ी

सामने आई शिकायतों में महिलाओं के यौन शोषण और बड़े पैमाने पर आर्थिक धोखाधड़ी ठगी के कई गंभीर मामले शामिल हैं. महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति का दावा है कि हाल ही में हुए 'खरात मामले' का पर्दाफाश होने के बाद, अन्य पीड़ित महिलाओं को भी सामने आने और शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत मिली है.

महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि यह कार्रवाई किसी एक वर्ग पर नहीं, बल्कि विभिन्न धर्मों के ढोंगी बाबाओं पर हुई है. इन सभी के खिलाफ 'जादू-टोना विरोधी कानून' Anti-Superstition and Black Magic Act और भारतीय न्याय संहिता की अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं. समिति ने राज्य भर के ऐसे 35 मामलों की आधिकारिक सूची भी जारी की है.

महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा जारी 35 ढोंगी बाबाओं की सूची-

  • अशोक कुमार खरात- नाशिक
  • गाडगेबाबा राजेंद्र गाडगे- संगमनेर, अहिल्यानगर (अहमदनगर)
  • चेतन सुनील माली- मूर्तिजापुर, अकोला
  • पंकज देवराम घोलप- येडगांव, पुणे
  • मोहन मामा भोसले- कुर्डुवाडी, सोलापुर
  • नाना बर्डे- आले फाटा, पुणे
  • ऋषिकेश वैद्य- वसई, मुंबई
  • अल्ताफ रईस खान-  मालाड, मुंबई
  • रिधम पांचाल- मालाड, मुंबई
  • गणेश शिंदे- श्रीरामपुर, अहिल्यानगर
  • अर्जुन चव्हाण उर्फ टनटन बाबा- नवी मुंबई
  • विठोबा वाल्मीक जाट- सातपुर, नाशिक
  • किसन तलपे- मंदोशी, खेड
  •  महेशगिरी उर्फ महेश काकडे- लासलगाव, नाशिक
  • अब्दुल रशीद शेख- खालापुर, रायगढ़
  • इरफान नियाज अहमद- कांदिवली, मुंबई
  • अनिल सोलोमन सिंह (पादरी)- पुणे
  • शिवराम पराश सावर- पालघर
  • अल्ताफ हसन मदारी- जलगांव
  •  नाना महाराज उर्फ गुरु माऊली वीरकर – टेंभुर्णी, सोलापुर
  • पिंटू धुमाल- बारामती, पुणे
  • हेमदास किसन बावने  (भंडारा)
  • चंद्रकांत राजेंद्र माली- इगतपुरी, नाशिक
  • अशोक मधुकर आढाव- श्रीरामपुर, अहिल्यानगर
  • औदुंबर गडदे- स्वारगेट, पुणे
  •  नवनाथ गवली- खेड, पुणे
  •  शाहिद शेख- खड़कपाड़ा, कल्याण
  • शिव भाऊ सोनवणे- सर्जेपुरा, अहिल्यानगर
  •  ज्ञानेश्वर नागोराव कोरडे- बिलोली, नांदेड़
  • रमेश गुप्ता- मालाड, मुंबई
  • हरिगीरी दत्तगीरी महाराज- भाग्यनगर, नांदेड़
  • मंजुनाथ शेट्टी उर्फ दीक्षित- ठाणे
  • कृष्णा उर्फ भगत सुभाष चित्ते- पश्चिम देवपुर, धुले
  • यशवंत एकनाथ थोरात- पारनेर, अहिल्यानगर
  • श्याम महाराज राठौड़- दिघी, पुणे


(नासिक से प्रांजल कुलकर्णी की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
HC Verdict On Bhojshala: हाई कोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला परिसर में हिंदू पक्ष ने की पूजा
Topics mentioned in this article