IPS Transfer Maharashtra: अपनी सादगी और संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित ब्लॉकबस्टर फिल्म "12वीं फेल" से देशभर में चर्चा में आए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को मुंबई का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) नियुक्त किया गया है. महाराष्ट्र गृह विभाग द्वारा 15 मई को जारी 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची में मनोज शर्मा की नियुक्ति सबसे प्रमुख रही. 2005 बैच के अधिकारी शर्मा अब मुंबई की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे.
IPS Manoj Sharma: मनोज कुमार शर्मा का मुंबई पुलिस में यह पहला कार्यकाल नहीं है. इससे पहले वे मुंबई में 'जोन 1' के पुलिस उपायुक्त (DCP) और पश्चिम प्रादेशिक विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Additional CP) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मुंबई की कानून-व्यवस्था जैसे संवेदनशील पद पर उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है.
महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम (1951) की धारा 22N के तहत किए गए इस फेरबदल में मनोज शर्मा के अलावा अन्य 23 अधिकारियों की सूची और उनके नए कार्यभार इस प्रकार हैं:
स्थानांतरित और पदोन्नत अधिकारियों की पूरी सूची
- कृष्णा प्रकाश: फोर्स वन से अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण).
- दत्ता कराले: नासिक रेंज से विशेष पुलिस महानिरीक्षक (राज्य मानवाधिकार आयोग).
- प्रवीण पडवल: प्रशिक्षण विभाग से विशेष पुलिस महानिरीक्षक (नासिक रेंज).
- लखमी गौतम: संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुंबई से विशेष पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था, महाराष्ट्र).
- मनोज शर्मा: राज्य कानून और व्यवस्था से संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था, मुंबई).
- सुवेज हक: योजना और समन्वय से संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन, मुंबई).
- महेश पाटिल: पदोन्नत होकर विशेष पुलिस महानिरीक्षक (योजना और समन्वय, महाराष्ट्र).
- परमजीत दहिया: पदोन्नत होकर विशेष पुलिस महानिरीक्षक (एंटी-टेररिज्म स्क्वाड - ATS).
- सी.के. मीणा: एटीएस से विशेष पुलिस महानिरीक्षक (कोंकण रेंज).
- संजय दराडे: कोंकण रेंज से संयुक्त पुलिस आयुक्त (पुणे).
- रंजन शर्मा: पुणे से विशेष पुलिस महानिरीक्षक (कोल्हापुर रेंज).
- सुनील फुलारी: कोल्हापुर रेंज से विशेष पुलिस महानिरीक्षक (CID पूर्व).
- राजेश प्रधान: प्रतीक्षाधीन से संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा, मुंबई).
- निशीथ मिश्रा: आर्थिक अपराध शाखा से विशेष पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण).
- जय कुमार: विशेष पुलिस महानिरीक्षक (फोर्स वन) - पद डाउनग्रेड किया गया.
- संजय येनपुरे: विशेष पुलिस महानिरीक्षक (वी.आई.पी. सुरक्षा).
- संजय जाधव: ठाणे में अपर पुलिस आयुक्त रहते हुए 'इन-सीटू' पदोन्नति.
- दीपक साकोरे: पदोन्नत होकर संयुक्त पुलिस आयुक्त (नवी मुंबई).
- पंजाबराव उगले: विशेष पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन) - पद डाउनग्रेड किया गया.
- एस.वी. पाठक: विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आर्थिक अपराध, CID पुणे).
- विनायक देशमुख: कंट्रोलर ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी - पद डाउनग्रेड किया गया.
- ज्योति प्रिया सिंह: पदोन्नत होकर विशेष पुलिस महानिरीक्षक (एंटी-नारकोटिक्स सेल).
- अनिल कुंभारे: संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध, मुंबई).
- सत्य नारायण चौधरी: संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात, मुंबई).














