गोरेगांव बकरीद विवाद: BMC की मनाही के बाद सोसाइटी में टली कुर्बानी, गोदाम ले जाए गए बकरे

गोरेगांव पूर्व के गोकुलधाम स्थित सैटेलाइट गार्डन फेज-2 में रहिवासियों, बीएमसी अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच बैठक में यह फैसला लिया गया कि जब सोसाइटी से 1 किलोमीटर के दायरे में अधिकृत स्लॉटर हाउस मौजूद है, तो कुर्बानी वही हो. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BMC ने सोसाइटी में कुर्बानी पर रोक लगा दी थी, जिस कारण कुछ समय के लिए माहौल बिगड़ा था.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई के गोरेगांव पूर्व के सैटेलाइट गार्डन फेज़-2 सोसाइटी में बकरीद पर कुर्बानी की अनुमति BMC ने रद्द कर दी.
  • बीएमसी की मनाही के बाद सोसाइटी के निवासी पास के एक गोदाम में कुर्बानी करने का निर्णय लिए हैं.
  • प्रशासन के निर्देशों और स्थानीय निवासियों की सहमति से सोसाइटी परिसर में कुर्बानी पूरी तरह से बंद कर दी गई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई के गोरेगांव में बकरीद पर सोसाइटी में कुर्बानी दिए जाने के लेकर शुरू हुआ गतिरोध अभी तक शांतिपूर्ण तरीके से सुलटता नजर आ रहा है. यहां बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने गोरेगांव (पूर्व) के गोकुलधाम स्थित आरे भास्कर रोड पर, सैटेलाइट गार्डन फेज़-2 के आज़ाद नगर D-3 बिल्डिंग परिसर में बकरी ईद की कुर्बानी के लिए दी गई अनुमति रद्द कर दी थी. जिससे मुस्लिम समाज में नाराजगी देखी गई. लेकिन प्रशासन की सख्ती के बाद सोसाइटी के बदले एक गोदाम में कुर्बानी दी गई. दरअसल बीएमसी और प्रशासन की मनाही के बाद नया रास्ता गोरेगांव पूर्व की सैटेलाइट गार्डन फेज 2 सोसाइटी परिसर में कुर्बानी करने की अनुमति को बीएमसी (बॉम्बे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) द्वारा नकारे जाने के बाद वहां के रहवासियों ने विवाद से बचने के लिए एक नया रास्ता अपनाया है. प्रशासन के कड़े रुख के बाद सोसाइटी के भीतर होने वाली इस प्रक्रिया को पूरी तरह से टाल दिया गया है.

लोगों की सहमति के बाद गोदाम में दी गई कुर्बानी

गोदाम परिसर में कुर्बानी करने का निर्णय सोसाइटी परिसर के भीतर विवाद को बढ़ने से रोकने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रहिवासियों ने आपसी सहमति से एक बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत अब वे अपने बकरों को सोसाइटी से निकालकर पास में ही स्थित एक गोदाम में ले जा रहे हैं, जहां इस रस्म को पूरा किया जा रहा है.

बीएमसी के फैसले से नाराज थे कई लोग

दरअसल गोरेगांव के गोकुलधाम इलाके के सेटेलाइट गार्डन सोसाइटी के पास ही एक कत्लखाना भी था. जिसमें इन बकरों की कुर्बानी दी गई. हालांकि बीएमसी के इस फैसले से मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों में अब भी नाराजगी दिखी. इनका कहना है कि जब एक बार बीएमसी ने मंजूरी दे दी सोसाइटी मैं बने शेड मैं बकरा काटने की कुर्बानी देने की तो अब बीएमसी नया आदेश क्यों लागू कर रही है.

सोसाइटी में कुर्बानी पर रोक वाली BMC की चिट्ठी.
Photo Credit: ndtv

लेकिन बाद में स्थिति संभालने की कोशिश के तहत गोरेगांव पूर्व के सैटेलाइट गार्डन फेज 2 सोसाइटी परिसर में कुर्बानी की अनुमति बीएमसी द्वारा नकारे जाने के बाद रहवासियों ने नया रास्ता अपनाया. सोसाइटी परिसर में कुर्बानी न करते हुए अब रहिवासी अपने बकरों को पास के गोदाम में ले जा रहे हैं. बीएमसी और पुलिस प्रशासन के निर्देशों के बाद सोसाइटी के भीतर कुर्बानी की प्रक्रिया पूरी तरह टाल दी गई है.

Advertisement

रहवासियों ने सहमति के तहत सोसाइटी परिसर के बाहर निर्धारित जगह पर कुर्बानी करने का निर्णय लिया है. विवाद टालने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब कुर्बानी की रस्म गोदाम परिसर में अदा की जा रही है. मालूम हो कि गोरेगांव पूर्व के गोकुलधाम स्थित सैटेलाइट गार्डन फेज-2 में रहिवासियों, बीएमसी अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच बैठक में यह फैसला लिया गया कि जब सोसाइटी से 1 किलोमीटर के दायरे में अधिकृत स्लॉटर हाउस मौजूद है, तो कुर्बानी वही हो. 

यह भी पढ़ें - मुंबई के गोकुलधाम सोसाइटी में बकरा कुर्बानी की इजाजत रद्द, BMC का नया निर्देश

Featured Video Of The Day
BJP ने Haryana में अर्चना और Delhi में Harsh Malhotra समेत 4 राज्यों के अध्यक्षों का किया ऐलान