सऊदी अरब में मृत्युदंड का सामना कर रहा अब्दुल रहीम दो दशक जेल में बिताने के बाद ‘ब्लड मनी’ चुकाकर केरल लौटा. करीपुर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद रहीम को उनके परिजन बाहर लेकर आए. इस दौरान रहीम की आंखों से आंसू छलक पड़े. रहीम 2006 में नौकरी के लिए सऊदी गया था, जहां उसकी देखरेख में रह रहे स्पेशल चाइल्ड की दुर्घटनावश मौत हो गई थी.