IIT बॉम्बे में मिले 5 जिंदा कारतूस, हॉस्टल की तलाशी में बरामद, बिहार के युवक पर एफआईआर

सुरक्षा टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि रूम नंबर 93 में रहने वाले बी-टेक प्रथम वर्ष के छात्र सूरज दुबे और रूम नंबर 89 में रहने वाले अमन नाम के छात्र के बीच कहासुनी हुई थी. दोनों को समझाकर मामला शांत कराया गया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई के पवई इलाके में स्थित आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल से पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.
  • सुरक्षा उपनिरीक्षक को नाइट ड्यूटी पर विवाद की सूचना मिलने पर हॉस्टल में जांच की गई थी.
  • तलाशी में सूरज दुबे के कमरे से कारतूस मिले, जो अपूर्व मिश्रा के बैग में थे और बिहार से लाए गए थे

मुंबई के पवई इलाके में स्थित प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी बॉम्‍बे के एक हॉस्टल से पांच जिंदा कारतूस मिलने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद कैंपस में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. पवई पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर निवासी 23 साल के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 18 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे सुरक्षा उपनिरीक्षक अपनी नाइट ड्यूटी पर तैनात थे. रात करीब 1:30 बजे क्यूआरटी टीम की ओर से सूचना मिली कि हॉस्टल नंबर 1 के ग्राउंड फ्लोर पर कुछ छात्रों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो रहा है. 

सुरक्षा टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि रूम नंबर 93 में रहने वाले बी-टेक प्रथम वर्ष के छात्र सूरज दुबे और रूम नंबर 89 में रहने वाले अमन नाम के छात्र के बीच कहासुनी हुई थी. दोनों को समझाकर मामला शांत कराया गया. 

जांच में सामने आया नया खुलासा

इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को सूरज दुबे और उसके दोस्त अपूर्व मिश्रा के मुंह से शराब की गंध आई. हॉस्टल में शराब प्रतिबंधित होने के कारण दोनों के कमरों की जांच करने का फैसला लिया गया. 

Advertisement

जब रूम नंबर 93 की तलाशी ली गई तो वहां रखी एक काले रंग की बैग की जांच की गई. बैग के आगे वाले हिस्से से 7.65 एमएम के पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए. कारतूसों पर “KF 7.65” अंकित था. 

पूछताछ में सूरज दुबे ने बताया कि बैग अपूर्व मिश्रा का है. इसके बाद अपूर्व से पूछताछ की गई. उसने बताया कि ये कारतूस उसके दोस्त बिहार के समस्‍तीपुर निवासी सर्वोत्तम आनंद सतिशचंद्र चौधरी के हैं. वह 12 फरवरी को गांव से उसे मिलने आईआईटी पवई आया था और वही ये कारतूस लेकर आया था. 

Advertisement

बिहार से खरीदे गए थे कारतूस

आगे की जांच में सर्वोत्तम आनंद को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. उसने पुलिस को बताया कि उसने ये 7.65 एमएम के पांच जिंदा कारतूस बिहार के मुंगेर से करीब 3500 रुपये में खरीदे थे और उन्हें बैग में रख दिया था. 

पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पवई पुलिस स्टेशन में आरोपी सर्वोत्तम आनंद सतिशचंद्र चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. 

Featured Video Of The Day
Mamata Banerjee के साथ हो गया 'खेला'! 58 विधायकों ने छोड़ी TMC | Bengal Politics
Topics mentioned in this article