दिल को छू लेने वाला VIDEO: पुलिस अफसर बने छोटे भाई ने दी पहली सलामी, आंसू नहीं रोक पाया बड़ा भाई

महाराष्ट्र से वायरल हुए इस दिल छू लेने वाले वीडियो में मुंबई पुलिस में भर्ती हुआ छोटा भाई पहली बार वर्दी पहनकर अपने बड़े भाई, जो वनरक्षक अधिकारी हैं, को सलामी देता है. भावुक कर देने वाला यह पल बड़े भाई की आंखों में खुशी के आंसू ले आता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Emotional Viral Video: महाराष्ट्र से सामने आया एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस की वर्दी पहनकर एक छोटा भाई अपने बड़े भाई को, जो खुद वनरक्षक अधिकारी हैं, पहली सलामी देता है. यह बेहद भावुक क्षण न सिर्फ दोनों भाइयों के गहरे प्रेम को दिखाता है, बल्कि उन सपनों और संघर्षों को भी उजागर करता है, जिन्हें पूरा करने में पूरा परिवार शामिल होता है.

पुलिस बनते ही बड़े भाई को दी पहली सलामी

इस वायरल वीडियो दिखाई दे रहा कि छोटा भाई मुंबई पुलिस बल में भर्ती होने के बाद पहली बार वर्दी पहनकर अपने बड़े भाई के सामने खड़ा होता है. वर्दी में छोटे भाई को देखकर बड़े भाई की आंखें नम पड़ जाती हैं. वह इस भावुक पल को संभाल भी नहीं पाते और उनकी खुशी आंसुओं में बदल जाती है.

वनरक्षक अधिकारी बड़े भाई की आंखों से छलके भाव

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बड़ा भाई, जो स्वयं एक Forest Guard Officer हैं, अपने छोटे भाई को पुलिस की वर्दी में देखकर गर्व से भर उठते हैं. वर्षों की मेहनत, संघर्ष और परिवार की उम्मीदें जैसे उस एक पल में पूरी होती दिखती हैं. दोनों के बीच का प्यार और सम्मान देखते ही बनता है.

सलामी के बाद गले मिले दोनों भाई

सलामी देने के बाद छोटा भाई अपने बड़े भाई से गले लग जाता है. दोनों की आंखों में खुशी और गर्व के आंसू हैं. ऐसा लगता है जैसे इस सफलता में दोनों ने बराबर का योगदान दिया हो एक ने मेहनत से सपने पूरे किए और दूसरे ने चुपचाप उसका साथ निभाया.

Advertisement

खुशी के जोश में भाई को गोद में उठाया 

वीडियो के आखिरी हिस्से में छोटा भाई, जो अब पुलिस अधिकारी बन चुका है, अपने बड़े भाई को गोद में उठा लेता है. दोनों हंसते हैं, रोते हैं और इस पल को जी भरकर महसूस करते हैं. यह दृश्य बताता है कि जब परिवार का कोई सदस्य सफल होता है, तो वह खुशी सिर्फ उसकी नहीं होती पूरे परिवार की होती है.

वीडियो ने लोगों की भावनाएं छू लीं

इस वीडियो ने हजारों लोगों को भावुक कर दिया है. हर किसी को इसमें भाईचारे की ताकत, मेहनत का फल और परिवार के महत्व की झलक दिखाई देती है. यह सिर्फ एक सलामी नहीं, बल्कि उन सपनों और संघर्षों को सलाम है जो हर भारतीय परिवार किसी अपने के लिए करता है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Weather Update | UAE पर दोहरी मार! ईरान के हमले और तूफान-बारिश का कहर | Iran Israel War