हवाला के पैसों से बनी थी रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की प्लानिंग, गोलू पंडित को लॉरेंस ने कहा था-मुंह बंद रखना

Rohit Shetty Firing News: क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार गोलू पंडित इस साजिश की एक अहम कड़ी था. उसने न सिर्फ शूटरों को तलाशा, बल्कि उन्हें ठिकाना, संसाधन और बाकी जरूरी मदद भी उपलब्ध कराई. शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस वारदात की प्लानिंग अचानक नहीं हुई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
rohit shetty news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में हवाला के जरिए फंडिंग का बड़ा सुराग मिला है
  • शूटरों को भर्ती करने वाले गोलू पंडित को नेपाल, दिल्ली और यूपी के हवाला नेटवर्क से पैसे भेजे गए थे
  • इस फंडिंग का संचालन बिश्नोई गैंग के ऑपरेटर आरजू बिश्नोई ने अपने लोगों के माध्यम से किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में अब जांच एजेंसियों को एक बड़ा सुराग मिला है. क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे हमले के पीछे सिर्फ हवाला से फंडिंग की गई थी. जांच में सामने आया है कि शूटरों को भर्ती करने वाले गोलू पंडित को हवाला के जरिए पैसे पहुंचाए गए थे.ये रकम सीधे बैंकिंग सिस्टम से नहीं आई थी, बल्कि नेपाल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हवाला नेटवर्क के जरिए ट्रांसफर की गई थी.सूत्र के अनुसार  इस पूरी फंडिंग को बिश्नोई गैंग के ऑपरेटर आरजू बिश्नोई ने अपने लोगों के माध्यम से अंजाम दिया.

गोलू पंडित साजिश की अहम कड़ी

क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार गोलू पंडित इस साजिश की एक अहम कड़ी था. उसने न सिर्फ शूटरों को तलाशा, बल्कि उन्हें ठिकाना, संसाधन और बाकी जरूरी मदद भी उपलब्ध कराई. शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस वारदात की प्लानिंग अचानक नहीं हुई, बल्कि काफी समय से इसकी तैयारी चल रही थी.

गिरफ्तारी से पहले ही मिला था ‘चुप रहने' का संदेश

सूत्रों के मुताबिक, गोलू पंडित को पहले ही साफ निर्देश दे दिए गए थे कि अगर वह पुलिस के हाथ लगता है, तो पूछताछ में कुछ भी न बताए. हरियाणा से शूटरों की गिरफ्तारी के बाद गैंग को अंदेशा हो गया था कि अगला नंबर गोलू का हो सकता है. बताया जा रहा है कि गैंग के सरगना लॉरेंस बिश्नोई ने आरजू बिश्नोई के जरिए गोलू तक संदेश भिजवाया था कि वह किसी भी हाल में अपने साथियों का नाम उजागर न करे. यही वजह है कि करीब 12 दिन की पुलिस कस्टडी के बावजूद जांच एजेंसियों को उससे ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो सकी है.

 यह भी पढ़ें-  महाराष्ट्र में 96 हजार करोड़ का पेमेंट बकाया, 3 लाख ठेकेदारों का हड़ताल का ऐलान, रुक सकते हैं सारे काम

Advertisement

 यह भी पढ़ें-  न पारसी, न मुंबइया! टाटा ट्रस्‍ट में फिर बवाल! 2 ट्रस्‍टी की कुर्सी पर मिस्‍त्री ने उठाए सवाल, 5 प्‍वाइंट में समझें पूरा हाल
 


 

Featured Video Of The Day
Dhurandhar से लेकर Salman Khan तक... Chitrangda Singh का EXCLUSIVE Interview | NDTV Yuva 2026