धारावी में दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, स्कूटर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार

Dharavi News: आशिक खानऔर अश्विनी के बीच स्कूटर पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया कि आशिक खान ने अश्विनी पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में अश्विनी बुरी तरह घायल हो गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Dharavi Crime News: मुंबई के धारावी से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां मामूली से पार्किंग विवाद में दोस्त ने ही 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हालांकि आरोपी आशिक खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना पार्किंग को लेकर शुरू हुए एक मामूली विवाद के बाद हुई. इस दौरान आशिक खान ने दोस्त अश्विन नादर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया. हालांकि उसे इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया था. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है.

स्कूटर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी आशिक खान को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है दोनों दोस्त थे. जानकारी के मुताबिक, 16 मार्च को दोनों के बीच स्कूटर पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि आशिक खान ने अश्विनी पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में अश्विनी बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके बाद उसे तुरंत पास के सायन अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान अश्विनी ने दम तोड़ दिया, जिससे मामला हत्या में तब्दील हो गया.

आशिक खान ने दोस्त अश्विन नादर की बेरहमी से की पिटाई

आरोपी आशिक खान को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 23 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें फटी टीशर्ट में अश्विनी और शर्ट वाला आशिक खान आ रहा है. हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति काबू में नहीं आ सकी. लोग आशिक को काबू में करते दिख रहे हैं, उसकी पिटाई भी कर रहे हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. 

आरोप है कि आशिक खान ने हमला जारी रखा, जिससे अश्विन गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: अशोक खरात मामले में आयकर विभाग की एंट्री! संपत्तियों की होगी जांच, दानदाताओं-साझेदार भी निशाने पर

Featured Video Of The Day
Emergency Alert on Phones: अचानक 11.41 बजे सारे मोबाइल पर क्यों आया भारत सरकार का अलर्ट, जानें वजह
Topics mentioned in this article