महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई में 2022 में, उससे पिछले साल के मुकाबले साइबर अपराध मामलों में 70 प्रतिशत वृद्धि हुई है. फडणवीस ने राज्य विधान परिषद में, विधान पार्षद (एमएलसी) भाई गिरकर के एक सवाल के जवाब में कहा कि नवंबर 2022 तक एक साल की अवधि में मुंबई में साइबर धोखाधड़ी के कम से कम 4,286 मामले दर्ज किए गए.
उपमुख्यमंत्री ने कहा, “ मुंबई पुलिस आयुक्तालय ने नवंबर 2021 की तुलना में नवंबर 2022 तक साइबर धोखाधड़ी के मामलों में 70 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है.” मुंबई में साइबर अपराधों से निपटने के लिए पांच विशिष्ट पुलिस स्टेशन हैं.
ये भी पढ़ें:-
भारत को रूस से मिली S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की तीसरी स्क्वॉड्रन, 400 KM की रेंज तक करेगी मार
Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: T20 World Cup 2026 के इस महामुकबाले से पहले आपस में भिड़े भारत-पाक फैंस!














