पहले रोहित शेट्टी, फिर रणवीर सिंह... मुंबई में बिश्नोई गैंग के नाम पर कौन खेल रहा 'खौफ का खेल'?

Mumbai News: वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, रोहित शेट्टी फायरिंग केस के अलावा हाल के दिनों में किसी बड़े सेलिब्रिटी ने आधिकारिक तौर पर मुंबई पुलिस से संपर्क कर नई धमकी की शिकायत नहीं की है.  कुछ नाम जरूर चल रहे हैं, जिनमें सलमान खान के जीजा आयूष शर्मा भी शामिल हैं, लेकिन उनका मामला पुराना है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रोहित शेट्टी के बाद रणवीर सिंह को धमकी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद एक्टर रनवीर सिंह को भी धमकी दी गई है
  • पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस और अनमोल की गिरफ्तारी के बाद गैंग के नाम का इस्तेमाल डर फैलाने के लिए किया जा रहा है
  • पुलिस ने फायरिंग में शामिल शूटरों की तलाश तेज कर दी है और तकनीकी जांच जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई में हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है. अब एक्टर रनवीर सिंह को धमकी दी गई है, लेकिन मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि हालात अब पहले जैसे नहीं हैं. उनका दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद गैंग काफी कमजोर हो चुका है. उनके नाम का इस्तेमाल कर कुछ लोग सिर्फ डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सलमान खान के परिवार से पंगा, करीबी रिश्तेदार को मिली धमकी पैसे नहीं दिए तो...खुद को बताया लॉरेंस का आदमी

रोहित शेट्टी पर हमला गंभीर, लेकिन गैंग की पकड़ ढीली?

सूत्रों के मुताबिक, रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी को पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है. हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी लेने की कोशिश की गई, जिसमें बिश्नोई गैंग का नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया. हालांकि, जांच एजेंसियों का मानना है कि यह गैंग अपनी साख बचाने या वर्चस्व दिखाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहा है.

पुलिस का कहना है कि हमले में शामिल शूटरों की तलाश तेज कर दी गई है. भले ही आरोपियों ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य सबूत नष्ट करने की कोशिश की हो, लेकिन तकनीकी जांच के जरिए जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है. इस मामले में अन्य एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है और शुभम लोनकर जैसे संदिग्धों की तलाश जारी है.

रणवीर सिंह को धमकी, कितना सच, कितना डर?

इस बीच अभिनेता रणवीर सिंह को कथित तौर पर मिले धमकी भरे मैसेज को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह के मैनेजर को एक वॉइस नोट मिला था, लेकिन अब तक यह साबित नहीं हो पाया है कि वह बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. मामले की जांच जारी है, लेकिन फिलहाल इस मामले में नई FIR दर्ज होने की संभावना कम बताई जा रही है. पुलिस का साफ कहना है कि अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है, जिससे यह कहा जा सके कि यह संदेश सीधे गैंग की ओर से भेजा गया था.

‘कॉपीकैट क्रिमिनल्स' पर नजर

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 90 के दशक का हवाला देते हुए कहा कि उस समय भी बड़े गैंगस्टर्स के नाम का डर दिखाकर कई लोग उगाही या धमकी देने की कोशिश करते थे।.उसी तरह अब भी VPN और एन्क्रिप्टेड ईमेल प्लेटफॉर्म के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे उनकी सच्चाई साबित करना मुश्किल हो जाता है.

Advertisement

पुलिस का मानना है कि रणवीर सिंह को भेजा गया वॉइस मैसेज भी किसी कॉपीकैट अपराधी की हरकत हो सकता है, जो गैंग के नाम का फायदा उठाकर दहशत फैलाना चाहता है.

अन्य सेलिब्रिटीज को कोई ताजा धमकी नहीं

वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, रोहित शेट्टी फायरिंग केस के अलावा हाल के दिनों में किसी बड़े सेलिब्रिटी ने आधिकारिक तौर पर मुंबई पुलिस से संपर्क कर नई धमकी की शिकायत नहीं की है.  कुछ नाम जरूर चल रहे हैं, जिनमें सलमान खान के जीजा आयूष शर्मा भी शामिल हैं, लेकिन उनका मामला पुराना है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Indian Student Jaahnavi Kandula की दर्दनाक मौत: US Police ने दिए 262 Crore, पर क्या यही है इंसाफ?